Bharat Express DD Free Dish

Nepal Protest: केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम तक नए पीएम के नाम का होगा ऐलान

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन अब एक अलग मोड़ ले चुका है. प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पीएम और राष्ट्रपति आवास में घुस गए और तोड़फोड़ के बाद आगजनी की.

PM KP Oli

पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा.

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन अब एक अलग मोड़ ले चुका है. प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पीएम और राष्ट्रपति आवास में घुस गए और तोड़फोड़ के बाद आगजनी की. वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम केपी ओली (PM KP Oli) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

PM KP Oli से सेना प्रमुख ने इस्तीफे के लिए कहा

मिली जानकारी के अनुसार, सेना प्रमुख ने केपी ओली (PM KP Oli) से कहा था कि जब तक आप इस्तीफा नहीं देते हैं, हालात को संभालना मुश्किल हो जाएगा. सेना प्रमुख से बातचीत के बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया. बताया जा रहा है कि आज  शाम तक नए पीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- नेपाल के मौजूदा हालात को लेकर विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान, जानें मोदी सरकार ने नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए कहा?

इससे पहले करीब एक दर्जन मंंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read