दुनिया

‘सिर्फ अमेरिका ही नहीं, मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त…’ जेडी वेंस के बयान पर नेतन्याहू का करार जबाब

Netanyahu to JD Vance: ईरान और लेबनान के मोर्चे पर चल रही भीषण जंग के बीच अब महाशक्ति अमेरिका और इजरायल की दशकों पुरानी ‘अटूट दोस्ती’ में बेहद गंभीर दरार सामने आ गई है. कभी एक-दूसरे के लिए ढाल बनने वाले ये दोनों देश अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ही आमने-सामने आ गए हैं. इस बड़े कूटनीतिक घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं, जिसमें वेंस ने कहा था कि इजरायल का दुनिया में केवल अमेरिका ही इकलौता शक्तिशाली मददगार बचा है.

जेडी वेंस को करारा और मुंहतोड़ जवाब देते हुए नेतन्याहू ने सरेआम भारत का नाम (Netanyahu Statement on India) लिया और ऐलान किया कि भारत जैसा महाशक्तिशाली देश आज इजरायल के सबसे मजबूत और सबसे भरोसेमंद अंतरराष्ट्रीय समर्थकों में से एक बनकर खड़ा है. नेतन्याहू के इस बयान ने वाशिंगटन से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में एक नया भूचाल ला दिया है.

जेडी वेंस ने दिखाई थी हेकड़ी

दरअसल इस पूरे विवाद की जड़ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का वह विवादित बयान है, जो उन्होंने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की ईरान नीति का बचाव करते हुए और इजरायली कैबिनेट मंत्रियों की आलोचना के बीच दिया था. जेडी वेंस ने इजरायल को सीधे तौर पर चेताते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के एकमात्र ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो इस समय इजरायल देश के प्रति सच्ची सहानुभूति रखते हैं.

वेंस ने नेतन्याहू कैबिनेट के सदस्यों को वॉशिंगटन की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के खिलाफ सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा था कि अगर वह इजरायली सरकार की कैबिनेट में होते, तो दुनिया में बचे अपने एकमात्र और आखिरी शक्तिशाली सहयोगी यानी अमेरिका पर कभी इस तरह हमला करने की गलती नहीं करते. जेडी वेंस का यह संदेश साफ तौर पर इजरायल को यह अहसास कराने के लिए था कि अमेरिका के बिना उसका वजूद खतरे में पड़ सकता है.

वेंस के बयान पर क्या बोले नेतन्याहू?(Netanyahu to JD Vance)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की इस हेकड़ी और चेतावनी पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पलटवार करने में जरा भी देर नहीं की. प्रतिष्ठित फॉक्स न्यूज़ के साथ एक लाइव और बेहद आक्रामक इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू ने जेडी वेंस के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. नेतन्याहू ने बेहद सधे हुए लेकिन तीखे अंदाज में कहा कि वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का व्यक्तिगत रूप से बहुत सम्मान करते हैं और उनके संबंध भी अच्छे हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह वेंस की हर एक बात से आंख मूंदकर सहमत हो जाएं.

हालांकि नेतन्याहू ने यह जरूर माना कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के इतिहास में इजरायल के अब तक के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक रहे हैं, लेकिन उन्होंने वेंस के उस अहंकार को पूरी तरह कुचल दिया जिसमें अमेरिका को इजरायल का एकमात्र खेवनहार बताया जा रहा था.

‘140 करोड़ भारतीयों का है जबरदस्त साथ’

जेडी वेंस की टिप्पणी का सीधा और सबसे घातक जवाब देते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने विशेष रूप से हिंदुस्तान की ताकत (Netanyahu Statement on India) का जिक्र किया. नेतन्याहू ने सीना ठोककर कहा कि दुनिया में हमारे कुछ और भी बेहद शक्तिशाली दोस्त हैं, जैसे कि भारत. उन्होंने आगे कहा कि आप सभी जानते हैं कि भारत में 1.4 अरब (140 करोड़) लोग रहते हैं और युद्ध के इस सबसे कठिन दौर में भी हमें वहां से और वहां की जनता से जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल रहा है.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने फेसबुक पेज और सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें भारतीय नागरिकों से जो भारी-भरकम और अटूट समर्थन मिलता है, वह यह साबित करने के लिए काफी है कि इजरायल दुनिया में अकेला नहीं है. लेबनान और ईरान मसले पर अमेरिका के साथ बढ़ते मतबेदों के बीच नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह वाशिंगटन की यात्रा पर जाने वाले हैं, और इस बयान से उन्होंने साफ कर दिया है कि इजरायल अपनी संप्रभुता के फैसले किसी के दबाव में आकर नहीं बदलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: सोमवार को बन रहा ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…

32 minutes ago

सोमवार को ध्रुव और मालव्य योग का दुर्लभ संगम, मिलेगा बंपर धन; जानिए मेष लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…

49 minutes ago

आज का मेष राशिफल: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम में रखें सावधानी; प्रेम जीवन में मिलेगा साथ

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: दोस्तों के साथ बनेगा घूमने का प्लान, खर्च बढ़ने के संकेत

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…

1 hour ago