दुनिया

“आतंक को इनाम दिया…” ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के द्वारा फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू

Netanyahu On Recognizing Palestine: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन अंतरराष्ट्रीय नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है, जिन्होंने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है. पीएम नेतन्याहू ने इसे ‘आतंकवाद को इनाम देने जैसा’ करार दिया.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि मेरे पास उन सभी नेताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो फिलिस्तीन को मान्यता दे रहे हैं, खासकर 7 अक्टूबर के भयानक नरसंहार के बाद. आप आतंक को एक बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं.

इन देशों ने फिलिस्तीन को दी मान्यता

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश औपचारिक रूप से फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे चुके हैं.

इजरायली सेना ने गाजा में बढ़ाई अपनी कार्रवाई

वहीं, इजरायली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक वीडियो बयान में बताया कि अब सेना ने गाजा सिटी के और अंदर तक अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि इजरायल का ऑपरेशन अब हमास के मुख्य गढ़ पर केंद्रित है. इजरायली सेनाएं जमीन के ऊपर और सुरंगों में आतंकवादियों से लड़ रही हैं.

डेफ्रिन ने बताया कि अब तक 5.5 लाख लोग गाजा के दक्षिणी हिस्से की ओर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं, क्योंकि इजरायल ने नागरिकों के लिए राहत कॉरिडोर खुले रखे हैं. उन्होंने कहा कि आईडीएफ लगातार मानवीय क्षेत्रों को मजबूत कर रही है और लोगों को लड़ाई वाले इलाकों से निकलने के लिए प्रेरित कर रही है.

गाजा में लोगों को भेजी जा रही अंतरराष्ट्रीय सहायता

उन्होंने बताया कि केरेम शालोम बॉर्डर क्रॉसिंग पर हजारों टेंट और राहत सामग्री मौजूद हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को वितरित करना है. पिछले कुछ हफ्तों में 24,000 से ज्यादा टेंट गाजा में भेजे गए हैं, ताकि लोगों को भोजन, दवाई और आश्रय मिल सके.

हमास कर रहा यूएन टीम पर हमला

डेफ्रिन ने यह भी बताया कि हमास ने हाल ही में एक यूएन टीम पर गोली चलाई, यूएन की गाड़ियां चुराकर राहत मार्ग को रोकने की कोशिश की और यूनीसेफ के 4 राहत ट्रकों को लूट लिया, जिससे 2,700 बच्चों को फॉर्मूला मिल्क नहीं मिल पाया.

ये भी पढ़ें- Palestine Recognition: कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके ने ‘स्वतंत्र और संप्रभु मुल्क’ के तौर पर फिलिस्तीन को दी मान्यता, फिलिस्तीन ने जताया आभार

हमास अपने लोगों को ढाल की तरह कर रहा इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि हमास अपने ही लोगों का इस्तेमाल कर रहा है, उन्हें ढाल बनाकर इस जंग को लंबा करना चाहता है, लेकिन यह रणनीति सफल नहीं होगी.

प्रवक्ता ने कहा कि हमारे 48 बंधक अब भी हमास की गिरफ्त में हैं. जब तक वे घर नहीं लौटते, यह युद्ध अधूरा है. हम दिन-रात प्रयास कर रहे हैं ताकि हमास को खत्म कर सकें और अपने नागरिकों को सुरक्षित कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago