दुनिया

क्या न्यूयॉर्क को मिलेगा पहला भारतीय मुस्लिम मेयर, जानिए ट्रंप ने क्यों बोला हमला?

New York Mayor Election 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी चुनाव जीतते हैं तो वो न्यूयॉर्क को फेडरल फंड देना बंद कर देंगे. उन्होंने ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में शहर पूरी तरह से आर्थिक और सामाजिक बर्बादी की ओर चला जाएगा.

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

ट्रंप ने लिखा कि अगर ममदानी मेयर बने तो न्यूयॉर्क सिटी की पुरानी चमक वापस नहीं आ सकती. उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति के तौर पर बुरे काम के पीछे अच्छे पैसे नहीं भेजना चाहते. ट्रंप ने साफ किया कि अगर ममदानी जीतते हैं तो वो सिर्फ वही न्यूनतम राशि देंगे जो कानूनी रूप से जरूरी है.

पूर्व गवर्नर भी मैदान में

इस बयान के साथ ट्रंप ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो का समर्थन भी किया. उन्होंने कहा कि चाहे लोग व्यक्तिगत रूप से क्यूमो को पसंद करें या नहीं लेकिन उनके पास अनुभव है और उन्हें ही वोट देना चाहिए. ट्रंप ने क्यूमो को एक रिकॉर्ड वाले सफल डेमोक्रेट बताया और कहा कि ममदानी की तुलना में वो बेहतर विकल्प हैं.

ट्रंप का रिपब्लिकन उम्मीदवार पर निशाना

ट्रंप ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें वोट देना ममदानी को वोट देने के बराबर होगा. यह बयान ट्रंप की स्थानीय चुनाव में अब तक की सबसे सीधी दखलअंदाजी मानी जा रही है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर भी सबका ध्यान खींचा है.

ट्रंप के आरोपों पर जोहरान ममदानी का पलटवार

जोहरान ममदानी ने ट्रंप के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप उनकी चुनावी मुहिम से डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी टीम न्यूयॉर्क के आम लोगों की समस्याओं को समझती है और समाधान देने के लिए तैयार है. ममदानी ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वो जनता की भलाई के बजाय व्हाइट हाउस की सजावट पर करोड़ों डॉलर खर्च कर रहे हैं.

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी भारतीय मूल के 34 वर्षीय नेता हैं जिनका जन्म युगांडा में हुआ और पालन-पोषण न्यूयॉर्क सिटी में हुआ. वो न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े हैं. इस बार के मेयर चुनाव में वो स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू क्यूमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा के खिलाफ मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप का अड़ियलपन ब्रेकडाउन! शटडाउन के बीच 34 दिन बाद क्यों जारी किया इमरजेंसी फंड?

कब डाले जाएंगे वोट?

पूरे अमेरिका में 4 नवंबर को चुनाव हो रहा है, जिसमें मतदान सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. शुरुआती मतदान 25 अक्टूबर से शुरू हुआ था और रविवार को समाप्त हुआ. चुनाव बोर्ड के अनुसार अब तक 735,000 से अधिक लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं जो 2021 के मुकाबले चार गुना ज्यादा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago