बेंगलुरु में घिनौनी हरकत
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के पॉश इंदिरानगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 33 वर्षीय महिला को पार्क में टहलते समय यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. पीड़िता के अनुसार, एक अज्ञात शख्स ने पीछे से उसे ‘मैडम’ कहकर पुकारा, और जैसे ही वह मुड़ी, उसने उसके सामने सार्वजनिक रूप से मास्टरबेट करना शुरू कर दिया. इस अश्लील और शर्मनाक हरकत से सदमे में आई महिला तुरंत घर भाग गई. यह घटना एक बार फिर देश की सिलिकॉन वैली में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. इंदिरानगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के तहत FIR दर्ज कर ली है.
घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है. बेंगलुरु के पॉश इंदिरानगर (Bengaluru Indiranagar Park) इलाके में 33 वर्षीय महिला अपने पालतू कुत्ते को पार्क में घुमा रही थी तभी उसके साथ यह घटना हुई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है.
पार्क से घर पहुंचकर पीड़िता ने सबसे पहले अपनी बहन को घटना बताई. बहन ने अपनी सहेली से सलाह ली, जिसके बाद तीनों मिलकर इंदिरानगर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि
‘मैं पार्क में कुत्ता घुमा रही थी. अचानक पीछे से किसी ने ‘मैडम’ कहा. मैं मुड़ी तो देखा एक 30 साल का लड़का मेरी तरफ देखते हुए मास्टरबेट कर रहा था. उसके भद्दे इशारे और हरकत से मैं बुरी तरह डर गई और तुरंत घर भाग आई.’
इंदिरानगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मामला गंभीर है. हम हर कोण से जांच कर रहे हैं. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस पार्क के आसपास के सीसीटीवी और गवाहों के बयान जुटा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मांग हो रही है.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का अड़ियलपन ब्रेकडाउन! शटडाउन के बीच 34 दिन बाद क्यों जारी किया इमरजेंसी फंड?
बेंगलुरु के इंदिरानगर पार्क में हुई यह शर्मनाक घटना दर्शाती है कि कैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं की सुरक्षा दांव (Woman Sefty In Bengaluru) पर है. क्योंकि, पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं. पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए. अब पुलिस पर इस अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दबाव है, ताकि शहर में
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…