No Kings Protest Washington: डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ दुनिया भर में असंतोष बढ़ रहा है. वॉशिंगटन DC से लेकर लंदन तक लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन को ‘No Kings’ नाम दिया गया है. आयोजकों का कहना है कि ये प्रदर्शन ट्रंप की तानाशाही प्रवृतियों के खिलाफ किया गया है.
अमेरिका समेत दुनियाभर के 2600 से ज्यादा जगहों पर ‘No Kings’ प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, एजुकेशन और सिक्योरिटी नीतियों का विरोध कर रहे हैं. आयोजकों के अनुसार ये प्रदर्शन ट्रंप की तानाशाही प्रवृतियों के खिलाफ है. ये प्रदर्शन स्पेन के मैड्रिड, बर्सिलोना से लेकर लंदन और ऑस्ट्रेलिया तक हुए. जहां हजारों लोग ट्रंप को तानाशाह बताते हुए प्रदर्शन किया.
वाशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में भी हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. लोगों के हाथों में बैनर थे. प्रदर्शन का आयोजन करने वाले लोगों के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस प्रदर्शन में 300 से ज्यादा संगठनों ने भाग लिया था.
‘No Kings’ प्रदर्शन का आयोजन करने वाले इंडिविजिबल ग्रुप के सह संस्थापक लीह ग्रीनबर्ग ने ट्रंप को तानाशाह बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजा नहीं होता. यहीं अमेरिका की पहचान है कि लोग खुलकर अपना विरोध कर सकते हैं. ये प्रदर्शन ट्रंप के तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध है.
प्रदर्शनकारियों के द्वारा ‘No Kings’ प्रदर्शन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं कोई राजा नहीं हूं, लेकिन वो मुझे राजा कह रहे हैं.
‘No Kings’ प्रदर्शन सिर्फ वॉशिंगटन डीसी में ही नहीं बल्कि अमेरिका के उत्तरी वर्जीनिया में भी हुए. जिसमें लोगों ने मार्च निकालकर अपना विरोध जताया. डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इस प्रदर्शन को अमेरिका के विपक्षी नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया है. 2016 में राष्ट्रपति चुनाव हार चुकीं हिलेरी क्लिंटन ने भी इस आंदोलन को खुलकर सपोर्ट किया है.
ये भी पढ़ें- महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर आर-पार की लड़ाई, JMM ने भी छोड़ा साथ
अमेरिका के रिपब्लिकन नेताओं ने इस प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने इस प्रदर्शन को देश विरोधी करार दिया है. हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने डेमोक्रेट्स पर ‘अमेरिका विरोधी रैली’ करने का आरोप लगाया. वहीं कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने चेतावनी दी है कि इससे देश के अन्य हिस्सों में हिंसा भड़क सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…