दुनिया

जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात वरिष्ठ आतंकी मौलाना अब्दुल अज़ीज़ ईसर की मौत: सूत्र

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कुख्यात वरिष्ठ आतंकी नेता मौलाना अब्दुल अज़ीज़ ईसर की मौत हो गई है. आतंकी संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई. हालांकि अभी तक उनके निधन के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अब्दुल अज़ीज़ ईसर पंजाब प्रांत के भक्कर ज़िले के अशरफवाला, कल्लूर कोट क्षेत्र का रहने वाला था और जैश के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था. वह लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा था और कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता था.

सूत्रों के अनुसार, उसका  जनाज़ा जैश के मुख्यालय बहावलपुर स्थित ‘मरकज़’ में आयोजित किया जाएगा. वहां आतंकी संगठन के अन्य शीर्ष नेताओं और कट्टर समर्थकों के शामिल होने की संभावना है. मौलाना अज़ीज़ की मौत को जैश के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह संगठन की विचारधारा और आतंकी भर्ती अभियान का अहम चेहरा था.


ये भी पढ़ें: मस्तुंग में बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा हमला, पुलिस स्टेशन और सेना चौकी पर कब्जा, भारी नुकसान


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Abrol

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

24 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

49 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

57 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago