दुनिया

Pahalgam Attack: पाकिस्तान का दावा- हमारे पास खुफिया जानकारी…भारत अगले 24 से 36 घंटे में कर सकता है हमला

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाजी की जा रही है. अब पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि उनकी सरकार के पास “विश्वसनीय खुफिया जानकारी” है, जो यह संकेत देती है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमले की योजना बना रहा है. इस चेतावनी के साथ भारत को एक संदेश भी दिया गया है, जिसमें आगाह किया गया है कि ऐसी किसी भी कार्रवाई के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

मंत्री अताउल्लाह तरार ने आरोप लगाया कि भारत पहलगाम घटना में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में “निराधार और मनगढ़ंत” दावों का इस्तेमाल सैन्य आक्रमण को सही ठहराने के लिए कर रहा है. उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि पाकिस्तान खुद लंबे समय से आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने हमेशा इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की है.

पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने हमेशा हर तरह से आंतकवाद की निंदा की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने विशेषज्ञों के एक तटस्थ आयोग द्वारा “विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र” जांच की पेशकश की है और भारत पर ही जांच से बचने और टकराव का रास्ता चुनने का आरोप लगाया है.

सेना को ऑपरेशन की खुली छूट

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के एक्शन के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को ‘ऑपरेशन की खुली छूट’ दे दी है. बिहार की रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकियों और उनके “समर्थकों” की पहचान की जाएगी, उनका पता लगाया जाएगा और उन्हें सजा देंगे. साथ ही उन्होंने कहा था कि आतंकियों का “दुनिया के अंत तक” पीछा करेंगे.

इस बीच, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सतर्क रहने का आग्रह किया है और चेतावनी दी है कि भारत द्वारा किसी भी सैन्य कार्रवाई का निश्चित रूप से और निर्णायक रूप से जवाब दिया जाएगा.

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और एक दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए. यह 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक है. हालांकि, सरकार ने अभी तक पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. आतंकी हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

7 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

21 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

34 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

37 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago