देश

PM Modi, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह ने दी अक्षय तृतीया की बधाई

देशभर में आज अक्षय तृतीया (Akshay Tirtiya) का पर्व मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदने को काफी शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है और वह शुभ तिथि आज यानी 30 अप्रैल 2025 को है. अक्षय तृतीया पर अबकी बार अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस शुभ संयोग में पूजा करने से आपका हर कार्य पूरा होगा. इंडस्ट्री बॉडी की ओर से मंगलवार को बताया गया कि इस साल अक्षय तृतीया पर देशभर में 12,000 करोड़ रुपए के सोने की बिक्री हो सकती है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई दी. साथ ही उन्होंने सफलता और संपन्नता की कामना भी की. पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं. मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे.”

स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्षय तृतीया की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रकृति और संस्कृति के संगम के प्रतीक पर्व, अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व सभी के जीवन में अक्षय पुण्य, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए, यह कामना करता हूं.”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “सर्व शुभता एवं कल्याणकारी पावन पर्व अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं. अनंत पुण्यफल देने वाला यह दिन शुभ संकल्पों के साथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का नवसंचार करें. अक्षय मंगल की कामना के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे.””


ये भी पढ़ें: Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में भीषण लगी आग से 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago