दुनिया

Pahalgam Terrorist Attack: इजरायल-इटली के नागरिक भी हुए आतंकियों की गोली के शिकार, पुतिन-ट्रंप समेत भारत के सपोर्ट में आए वर्ल्ड लीडर्स

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं, जिनमें 4 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. मरने वालों में एक इजरायल, एक इटली, एक नेपाल और एक UAE का नागरिक है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कुल चार आतंकवादी शामिल थे, जिनमें से तीन पाकिस्तानी थे और एक स्थानीय कश्मीरी था.

यह हमला उस वक्त हुआ जब पर्यटक पहलगाम के बैसरन घाटी में घुड़सवारी कर रहे थे. आतंकवादियों ने वहां पहुंचकर पंजाबी में पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और पहचान होने के बाद उन्हें गोली मार दी. इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग की गई.

सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर मारे गए लोग पुरुष थे. मंगलवार दोपहर यह हमला हुआ, जब आतंकवादियों ने एक के बाद एक पर्यटकों को निशाना बनाया और गोली चला दी. हमलावरों के बाद सभी आतंकी मौके से फरार हो गए.

इजरायल ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में हम साथ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनिया के कई देशों के नेताओं ने भारत के प्रति समर्थन जाहिर किया है. इस हमले के बाद भारत में इजरायली दूतावास का बयान आया. इजरायल के राजदूत ने कहा— “मैं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूँ. हमारी संवेदनाएँ पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में इज़रायल भारत के साथ है.”

आतंक के सभी रूपों से लड़ने में हम साथ देंगे: रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दुखद परिणामों पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “आदरणीय राष्ट्रपति महोदया, आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय, कृपया पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दुखद परिणामों पर अपनी संवेदनाएं स्वीकार करें, जिसके शिकार नागरिक थे – विभिन्न देशों के नागरिक. इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है. हम उम्मीद करते हैं कि इसके आयोजकों और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी. मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा.”

यह कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया हैंडिल Truth पर कहा— “यह कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर है. आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. हम खोए हुए लोगों की आत्मा के लिए और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं. प्रधान मंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है. हमारे दिल आप सभी के साथ हैं.”

अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने भी व्यक्त किया दुख

भारत यात्रा पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस घटना पर बयान दिया. जेडी वेंस ने जयपुर में कहा— “मैं और मेरी पत्नी उषा पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. अपनी भारत यात्रा के दौरान पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए थे. मगर..आज पहलगाम में हुए भयानक हमले से हमें बहुत दुख पहुंचा है. हमारे विचार और प्रार्थनाएँ भारतीयों के साथ हैं.”

PM के निर्देश पर कश्मीर पहुंचे अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सऊदी अरब में हैं, लेकिन उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर पहलगाम पहुंचने का निर्देश दिया. गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत दिल्ली से निकलकर श्रीनगर में आला अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए और उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए पहलगाम के लिए रवाना होने का निर्णय लिया.

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी हमलावरों का उद्देश्य बड़े पैमाने पर पर्यटकों के समूह को निशाना बनाना था. इस हमले के पीछे एक सुनियोजित रणनीति हो सकती है, जिसका लक्ष्य घाटी में सैलानियों का प्रवेश रोकना था. गर्मियों के सीजन में पहलगाम और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है, और आतंकी संगठन शायद इसे टारगेट करके घाटी में शांति को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

इस हमले के बाद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सरकार ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुला कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Terror Attacks In J&K पहलगाम में आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर दागी गोलियां, एक की मौत, सात घायल

  • भारत एक्सप्रेस
Aarika Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago