दुनिया

जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करे पाकिस्तान….अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत दुनिया के विभिन्न देशों में अपने डेलिगेशन भेजकर पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है। अब भारत की देखा देखी पाकिस्तान भी विदेश में अपने डेलिगेशन भेज रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तान का डेलिगेशन अमेरिका पहुंचा। जहां पाकिस्तान को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

दरअसल अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने पाकिस्तान के डेलिगेशन से मुलाकात करते हुए उसे आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान सांसद शेरमैन ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को घिनौना बताते हुए कहा कि यह आतंकी समूह वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डैनियल पर्ल सहित कई अपराधों के लिए जिम्मेदार है। इसलिए इस आतंकी संगठन के खिलाफ पाकिस्तान को ठोस कार्रवाई करनी चाहिये।

इस संबंध में सांसद ब्रैड शेरमैन ने एक्स पर लिखा कि “मैने जोर देकर पाकिस्तान के डेलिगेशन को आतंकवाद, विशेष तौर पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है। यह आतंकवादी संगठन 2002 में मेरे संसदीय क्षेत्र निवासी डेनियल पर्ल की हत्या का जिम्मेदार है। पर्ल का परिवार मेरे जिले में रहता है। पाकिस्तान को क्षेत्र से इस घिनौने संगठन को खत्म कर देना चाहिये।”

अमेरिका में ही है भारतीय डेलिगेशन

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भेजे गए भारतीय डेलिगेशन भी इस समय अमेरिका में है। जहां वो अमेरिकी अधिकारियों को पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में जानकारी दे रहा है। गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।

अल्पसंख्यकों को लेकर जताई चिंता

अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले अत्याचार और अमानवीय व्यवहारों को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ईसाई, हिंदू और अहमदिया समुदायों को बिना डर से लोकतांत्रिक व्यवस्था में बराबरी का मौका मिलना चाहिये। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी डेलिगेशन से अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने की भी बात कही।

डॉ. शकील की रिहाई की उठाई मांग

अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने ओसामा बिन लादेन को ढूंढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. शकील आफरीदी की रिहाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉ. आफरीदी की रिहाई 9/11 के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

सिंध में मानवाधिकार हनन पर लगे रोक

अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तानी डेलिगेशन से सिंध में होने वाले मानवाधिकार हनन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सालों से सिंध के लोग एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग और जबरन गायब किये जाने जैसे गंभीर मामलों से जूझ रहे हैं। इसपर पाकिस्तान को निष्पक्ष जांच करने की जरूरत है।

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

37 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

1 hour ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

1 hour ago