भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एक बड़ा बदवाल करने की तैयारी कर रहा है. अब AC कोच जैसी सुविधा नॅान AC वाले स्लीपर डिब्बों में भी मिलेगी. रेलवे की ये नई सुविधा हैंडवॉश को लेकर है. रेलवे बोर्ड ने लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों में भी लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाने (हैंडवॉश रखने) का फैसला किया है. इसी के साथ भारतीय रेलवे ने फैसला किया है की सभी नॅान एसी स्लीपर रिजर्व स्लीपर डिब्बों में ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा के साथ हाथ धोने की व्यवस्था भी की जाएगी.
भारतीय रेलवे मानकों को बेहतर बनाने के लिए, बोर्ड ने MRTS और MF की मंजूरी से यह फैसला लिया गया है कि ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग वाली ट्रेन के सभी नॉन स्लीपर डिब्बों में एसी डिब्बों के समान लिक्विड हैंडवाश की व्यवस्था की जाए.
इस फैसले के बाद अब लंबी दूरी वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे विभाग के एक मैकेनिकल इंजीनियर ने बताया कि जिन ट्रेनों में ओबीएचएस सुविधा है उन ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों के पास शौचालयों और गलियारे में लगे वॉश बेसिन के पास लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी, कोर्ट ने तिहाड़ से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
भारत में कई तरह की ट्रेनों का संचालन किया जाता है. जिसमें, राजधानी एक्सप्रेंस, शताब्दी, वंदे भारत और तेजस आदि ट्रेंने शामिल हैं. इन ट्रेनों में कई तरह की सुविधाएं दी जाती है. इसके अलावा कई सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस ट्रेन भी हैं. सुपरफास्ट मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में से चुनिंदा ट्रेनों में ओबीएचएस सुविधा अभी दी जा रही थी.
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…