दुनिया

पेशावर से खैबर तक गैस का अकाल! चूल्हे ठंडे और गाड़ियां बंद; पाकिस्तान में जीवन हुआ दूभर

Pakistan Gas Crisis: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर और दूसरे हिस्सों में रहने वाले नागर‍िकों को नेचुरल गैस की भारी कमी की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पूरे प्रांत में सीएनजी स्टेशन बंद हैं.

पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर स्कूल वैन और बस ऑपरेटरों ने सीएनजी न होने की वजह से अपनी सर्विस बंद कर दी है, जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्टरों ने पेट्रोल इस्तेमाल करना शुरू करने के बाद किराया बढ़ा दिया है, जिससे लोगों पर बोझ पड़ रहा है.

लगातार दूसरे दिन बंद रहे सीएनजी स्टेशन

रविवार को पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अन्य हिस्सों में सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद रहे. खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में प्राकृतिक गैस की अघोषित कटौती (लोडशेडिंग) का सामना करना पड़ा, जिससे घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं.

सीएनजी स्टेशनों के बंद होने से कई वाहनों को संचालन बंद करना पड़ा या फिर महंगे पेट्रोल पर चलाना पड़ा, जिससे परिवहन किराए में वृद्धि हुई. स्कूल परिवहन संचालक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. उनका कहना है कि पेट्रोल पर वाहन चलाना उनकी क्षमता से बाहर है, जिसके कारण उन्हें अपनी सेवाएं बाधित करनी पड़ीं.

स्कूल परिवहन हुआ बंद

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार, अभिभावकों ने स्कूल परिवहन बंद होने पर चिंता जताई है और कहा है कि इससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या प्रभावित होगी.

सार्वजनिक परिवहन संचालक भी कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. जो लोग सीएनजी की जगह पेट्रोल का उपयोग कर रहे हैं, उन्होंने किराए बढ़ा दिए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सीएनजी स्टेशन फिर से शुरू नहीं हुए तो वे सेवाएं बंद कर सकते हैं.

ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

दो अप्रैल को पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की. पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) में 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई.

अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत पाकिस्तानी रुपए (पीकेआर) 321.17 प्रति लीटर से बढ़ाकर पीकेआर 458.41 कर दी गई. वहीं, एचएसडी की कीमत पीकेआर 335.86 से बढ़ाकर पीकेआर 520.35 प्रति लीटर कर दी गई. केरोसीन की कीमत भी पीकेआर 34.08 बढ़ाकर पीकेआर 457.80 कर दी गई.

पेट्रोलियम लेवी दरों में भी बदलाव

डीजल की कीमतों में वृद्धि और उसके परिवहन और माल ढुलाई लागत पर प्रभाव को सीमित करने के लिए पेट्रोलियम लेवी दरों में भी बदलाव किया गया. पेट्रोल पर लेवी पीकेआर 105 से बढ़ाकर पीकेआर 160 प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर इसे पीकेआर 55 से घटाकर शून्य कर दिया गया.

दो अप्रैल को अपने बयान में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि ये “कठिन और जिम्मेदार” फैसले व्यापक चर्चा के बाद लिए गए, जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार को बड़ी राहत! राज्यसभा सभापति ने महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज

उन्होंने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य सब्सिडी को केवल सबसे जरूरतमंद वर्गों तक सीमित करना है, साथ ही राजकोषीय अनुशासन बनाए रखना और पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के तहत हासिल आर्थिक स्थिरता की रक्षा करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago