खेल

IPL 2026: CSK की हार के बीच सरफराज छाए, किंग कोहली ने मैदान पर दिया खास रिएक्शन, VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 43 रनों से मैच अपने नाम किया. हालांकि CSK ने अपनी लगातार तीसरी हार का सामना मजबूती से किया. 251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, और पूरी टीम में जिस बल्लेबाज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थे सरफराज खान. धुआंधार बैटिंग करते हुए उन्होंने न सिर्फ फैंस की तारीफ बटोरी, बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने भी उनकी प्रशंसा की.

कोहनी ने सरफराज खान की तारीफ

सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आयुष म्हात्रे जल्दी आउट हो गए. इसके बाद सरफराज बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनका खेल काफी आक्रामक रहा, लेकिन बाद में जितेश शर्मा ने उन्हें शानदार स्टंपिंग करके पवेलियन भेज दिया.

हालांकि आउट होने के बाद एक खास नजारा देखने को मिला. जब सरफराज वापस जा रहे थे, तब कोहली ने उन्हें रोककर ताली बजाई और सीटी मारकर उनकी पारी की तारीफ की. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

RCB की लगातार तीसरी जीत

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से टिम डेविड ने नाबाद 70 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन जोड़े, जबकि फिल सॉल्ट ने 46 और रजत पाटीदार ने नाबाद 48 रन की पारी खेली.


ये भी पढ़ें: LSG की पहली जीत: पंत की कप्तानी पारी देख मालिक गोयनका की आंखों में छलके आंसू


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

पॉइंट्स टेबल में कौन कहा?

इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि सीएसके अब भी सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago