US action, TRF global terrorist, Lashkar-e-Taiba, Pahalgam attack, Sheikh Sajjad Gul, anti-terrorism, India-US relations, Pakistan reaction, FTO designation, counterterrorism.
अमेरिका (American) ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की फ्रंटल यूनिट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. बता दें, यह वहीं संगठन है जिसने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस आतंकी हमले में 22 लोगों की जान चली गई थी. जांच एजेंसी NIA ने TRF प्रमुख शेख सज्जाद गुल (Sheikh Sajjad Gul) को हमले का मास्टरमाइंड बताया है.
अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने कहा कि यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की आतंक विरोधी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. TRF को न केवल विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित किया जाता है बल्कि विषेश रूप से इसे वैश्विक आतंकवादी संगठन भी घोषित किया जाता है.
वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने अमेरिका के इस निर्णय को भारत-अमेरिका की मजबूती का प्रतीक बताया है.
उधर पाकिस्तान (Pakistan) ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने संबंधित आतंकी नेटवर्क को प्रभावी रूप से धवस्त कर दिया है. उनके विदेश कार्यालय का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय है और उसका TRF से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि आतंकियों को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया और उन्हें कट्टरपंथ से मुक्त किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. जिसको लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था. भारत ने ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान को इस हमले का जवाब दिया था. जिसके बाद दोनों देशों के बीच तीन दिनों तक युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई थी.
अमेरिका का यह कदम स्पष्ट संकेत है कि आतंकवाद के खिलाफ अब कोई ढिलाई नहीं चलेगी, चाहे वह कहीं भी हो या किसी भी संगठन के नाम पर काम कर रहा हो.
-भारत एक्सप्रेस
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…