दुनिया

पाकिस्तान बना ‘डेथ जोन’! खैबर पख्तूनख्वा में नहीं थम रहा कत्लेआम; आसिम मुनीर की नाक के नीचे कौन बिछा रहा है लाशें?

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठा है. दरअसल आज लक्की मारवत जिले के एक व्यस्त बाजार में विस्फोटक से लदे रिक्शे में हुए धमाके ने कम से कम 9 लोगों की जान ले ली, जबकि 23 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

बता दें कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के ‘दावों’ के बीच आतंकियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान के भीतर सरकार नहीं बल्कि बारूद का राज चल रहा है.

लक्की मारवत: बाजार में बिछीं लाशें(Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Blast)

पुलिस के मुताबिक, धमाका उस वक्त हुआ जब बाजार में लोगों की भारी भीड़ थी. धमाका इतना जोरदार था कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों के चिथड़े उड़ गए. घायलों को नौरंग अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत नाजुक है. वहीं बम निरोधक दस्ते को आशंका है कि यह हमला सुरक्षा बलों को चुनौती देने और आम जनता में खौफ पैदा करने के लिए किया गया है. पाकिस्तान में अब हालात ऐसे हैं कि न बाजार सुरक्षित हैं और न ही पुलिस चौकियां.

बन्नू की वो काली रात: 15 पुलिसकर्मियों की शहादत

बताते चलें अभी दो दिन पहले ही बन्नू जिले की फतेह खेल पुलिस चौकी पर हुए कार बम धमाके ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया था. उस फिदायीन हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे. ‘फिटना-अल-ख्वारिज’ से जुड़े आतंकियों ने जिस तरह से पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया, उसने पाकिस्तानी सेना की खुफिया विफलता को बेनकाब कर दिया है. लक्की मारवत का ताजा हमला बन्नू की उसी आग की अगली कड़ी है, जो अब पूरे खैबर पख्तूनख्वा को अपनी चपेट में ले रही है.

‘तालिबान’ पर दोष मढ़ने की मजबूरी

लगातार होते हमलों(Pakistan Blast News) के बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने अफगान चार्ज डी’अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पाकिस्तान का दावा है कि बन्नू हमले की साजिश अफगानिस्तान की धरती पर रची गई थी. मुनीर सरकार का कहना है कि उनके पास इसके ‘तकनीकी सबूत’ हैं.

लेकिन सच तो यह है कि दशकों तक जिस सांप को पाकिस्तान ने अपने पड़ोसियों के लिए पाला था, अब वही ‘तालिबानी’ सोच पाकिस्तान को ही डस रही है. अफगानिस्तान को ‘जवाबी कार्रवाई’ की धमकी देना अब पाकिस्तान की पुरानी और घिसी-पिटी रणनीति बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: सबसे खूंखार खुफिया एजेंसी मोसाद का नया ‘बॉस’ कौन? जानिए रोमन गोफमैन पर नेतन्याहू के भरोसे का कारण

मुनीर के सामने ‘अस्तित्व’ का संकट(Pakistan Blast News)

जनरल आसिम मुनीर के लिए यह हमला सिर्फ एक सुरक्षा चूक नहीं बल्कि उनके नेतृत्व को सीधी चुनौती है. एक तरफ देश आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. टीटीपी (TTP) और अन्य गुटों ने पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र में इतनी गहरी पैठ बना ली है कि अब बख्तरबंद गाड़ियां और पुलिस चौकियां भी सुरक्षित नहीं हैं. सुलगता पाकिस्तान अब उस आग में खुद जल रहा है, जिसे उसने खुद सुलगाया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

7 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

9 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

10 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago