दुनिया

जल उठा PoK! इस्लामाबाद तक पहुंची बगावत की आग… 50 लोगों की मौत के बाद घुटनों पर आई शहबाज सरकार?

PoK Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले कुछ दिनों से हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. क्षेत्र में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर गंभीर दावे सामने आए हैं. जम्मू-कश्मीर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी (JAAC) के सदस्य सरदार उमर नजीर कश्मीरी ने आरोप लगाया है कि बीते तीन से चार दिनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. हालांकि, इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है.

प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी

उमर नजीर कश्मीरी का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सीधे गोली चलाई गई. उनके मुताबिक, इसी कार्रवाई के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए इसे आम नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करार दिया. उनका यह भी दावा है कि रावलाकोट के अलावा मुजफ्फराबाद में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, जिससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है.

रावलाकोट में धरना अब भी जारी

उमर नजीर कश्मीरी ने बताया कि वह फिलहाल रावलाकोट के डी-चौक पर चल रहे धरने में मौजूद हैं. उनका कहना है कि आंदोलन अभी भी जारी है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है और बड़ी संख्या में लोग आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं.

इस्लामाबाद में भी दिखा समर्थन

PoK में चल रहे आंदोलन की गूंज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक पहुंची. 31 जुलाई को जी-10 मरकज में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सीनेटर मुश्ताक खान सहित कई पाकिस्तानी और कश्मीरी नागरिक शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने PoK के लोगों के समर्थन में आवाज उठाई और उनके साथ एकजुटता दिखाई.


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने खोदी खुद की कब्र! गृह मंत्री नकवी के कबूलनामे से मचा हड़कंप, कहा- तबाह हो चुका है पाक


समर्थकों का जताया आभार

उमर नजीर कश्मीरी ने इस्लामाबाद में आयोजित प्रदर्शन के लिए पूर्व सीनेटर मुश्ताक खान और सभी आयोजकों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी और कश्मीरी जनता की ओर से उन सभी लोगों का आभार है, जिन्होंने इस आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की. उनका कहना है कि आने वाले समय में भी लोगों का यही समर्थन आंदोलन को मजबूती देगा. फिलहाल PoK में हालात संवेदनशील बने हुए हैं और सभी की नजरें आगे की घटनाओं पर टिकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago