पाकिस्तान में 3 साल में 282 हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन
Pakistan Hindu Minority: पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत कैसी है ये किसी से छिपी नहीं है. आए दिन हिंदू अल्पसंख्यकों की महिलाओं का अपहरण कर धर्मांतरण की खबरें आती रहती हैं. अब ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सामने आया है. जहां दो हिंदू नाबालिग बहनों का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उनका निकाह करा दिया गया.
अब इस मामले को लेकर पाकिस्तान के अल्पसंख्यक अधिकार संगठन एकजुट हो गए हैं. इन संगठनों का कहना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि उन मामलों की लंबी श्रृंखला का हिस्सा है जिनमें हिंदू परिवारों ने अपनी बेटियों के अपहरण, धर्म परिवर्तन और जबरन निकाह के आरोप लगाए हैं.
मामला सिंध के टांडो अल्लाहयार जिले का है. वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (VOPM) के अनुसार, 13 वर्षीय रोपी और 14 वर्षीय सीता के परिवार ने आरोप लगाया है कि दोनों बहनों का अपहरण किया गया, फिर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया और दो मुस्लिम पुरुषों से निकाह करवा दिया गया.
मामले के सामने आने के बाद दोनों लड़कियों को अदालत में पेश किया गया, लेकिन उन्हें तुरंत परिवार के हवाले करने के बजाय एक सुरक्षित गृह भेज दिया गया. अधिकार संगठनों का दावा है कि अदालत परिसर के बाहर दोनों बहनें घर लौटने की इच्छा जताती दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भी लड़कियां अपने माता-पिता के पास वापस जाने की अपील करती नजर आती हैं.
इस घटना ने सिंध के हिंदू समुदाय में नाराजगी और चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय समुदायों का कहना है कि अल्पसंख्यक परिवार अक्सर कानूनी और सामाजिक रूप से कमजोर स्थिति में होते हैं, जिससे ऐसे मामलों में न्याय की लड़ाई और कठिन हो जाती है.
अल्पसंख्यक अधिकार संगठन VOPM ने मांग की है कि लड़कियों के बयान किसी भी दबाव से मुक्त माहौल में दर्ज किए जाएं और उन्हें स्वतंत्र कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए. संगठन ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की भी मांग की है.
ये भी पढ़ें- मुस्लिम उम्माह का ‘चूरन’ बेचता रहा पाकिस्तान, जरूरत पड़ने पर सऊदी को दिया दगा? जानें क्यों बैकफुट पर आया इस्लामाबाद
मानवाधिकार समूहों का दावा है कि पाकिस्तान में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों से जुड़े ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं. VOPM द्वारा उद्धृत आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2024 के बीच अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों और महिलाओं के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और निकाह के 421 मामले दर्ज किए गए. इनमें 282 पीड़ित हिंदू समुदाय से थीं. संगठन का कहना है कि अधिकांश मामले सिंध प्रांत से सामने आए.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…