दुनिया

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर आज UNSC की होगी बैठक, क्या पाकिस्तान के दोहरे चेहरे पर पड़ेगा अंतरराष्ट्रीय दबाव?

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. यह बैठक पाकिस्तान की अनुरोध पर निर्धारित की गई है और दोपहर को बंद कमरे में आयोजित की जाएगी.

UNSC की बैठक में क्या होगा?

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी चर्चा हो सकती है, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. भारत इस हमले के पीछे पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी संगठनों की संलिप्तता को लेकर पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठा चुका है.

यूनान की अध्यक्षता में UNSC ने बैठक का एजेंडा किया तय

गौरतलब है कि पाकिस्तान इस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 10 गैर-स्थायी सदस्यों में शामिल है और इसी हैसियत से उसने इस बैठक की सिफारिश की थी. यूनान (ग्रीस) की अध्यक्षता में UNSC ने बैठक का एजेंडा तय किया है. भले ही यह चर्चा बंद कमरे में होगी, लेकिन कूटनीतिक हलकों में इसे दक्षिण एशिया की स्थिरता और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक नीति निर्धारण की दृष्टि से अहम माना जा रहा है.

एक्शन मोड में भारत

जैसे को तैसा कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने सभी भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और नई दिल्ली के साथ व्यापार निलंबित कर दिया. इसमें तीसरे देश के जरिए भारत का सामान घूमकर पहुंचने पर भी रोक लगा दी गई है. पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि के भारत के निलंबन को भी खारिज कर दिया और कहा कि समझौते के तहत पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने के किसी भी उपाय को “युद्ध की कार्रवाई” के रूप में देखा जाएगा. यानी उसे युद्ध ही माना जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Abrol

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

48 seconds ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

32 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

52 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago