दुनिया

‘दो नावों’ की सवारी में पाकिस्तान: अमेरिका और चीन के बीच फंसा, क्या ‘डबल गेम’ में डूबेगा?

Pakistan Strategy Collapses: भारत में एक कहावत है कि दो नावों की सवारी हमेशा खतरनाक होती है. यह कहावत इन दिनों तुर्रम खां बनने वाले हमारे पड़ोसी पाकिस्तान पर सच साबित हो रही है. बदल रहे वैश्विक परिदृश्य में वह अपने ही डबल गेम में फंस गया है. आजादी के बाद से ही पाकिस्तान अपनी भौगोलिक स्थिति का भरपूर फायदा उठाते हुए अमेरिका और चीन दोनों से दोस्ती यारी बनाए रखी. कई बार इसका इस्तेमाल उसने भारत के खिलाफ किया. कभी वह अमेरिका का खास दोस्त बना तो कभी चीन के साथ CPEC नाच करने लगा.

अब दुनिया के हालत बदले तो पाकिस्तान का दोगलापन (Pakistan Two Boat Ride) उसे भारी पड़ने लगा है. क्योंकि दोनों महाशक्तियां उससे साफ-साफ वफादारी चाहती हैं. कभी वह अपनी आदत को सियासी ‘शतरंज की चाल’ बताता था. आज वह उसी चक्रव्यूह में फंसा रही है. अब न तो डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती और न ही शी जिनपिंग दोनों ही उसके काम नहीं आ रही है.

ये भी पढ़ें: भूत वाले गांव का सच! पुलिस कर रही थी शव उठाने की तैयारी, तभी लाश बोल पड़ी, ‘साहब, मैं जिंदा हूं’

माओ के जमाने से यही कर रहा है पाक

पाकिस्तान ने अपनी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर दोनों महाशक्तियों से लाभ उठाने की रणनीति अपनाई है. उसने शीत युद्ध के दौरान पश्चिमी सैन्य गठबंधनों में शामिल होकर और साथ ही साथ माओ के चीन को मान्यता देकर दोनों के साथ संबंध बनाए रखे. अब पाकिस्तान दो वैश्विक महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच एक खतरनाक स्थिति में फंस गया है. उसकी पारंपरिक रणनीति दोनों पक्षों के साथ संबंध बनाए रखने की अब खतरे में पड़ती दिख रही है, क्योंकि वाशिंगटन और बीजिंग दोनों उससे स्पष्ट साथ की मांग कर रहे हैं.

दोहरी रणनीति पड़ रही भारी (Pakistan Strategy)

अमेरिका ने पाकिस्तान पर 19% का टैरिफ लगाया है, लेकिन वहां की सरकार संकेत दे रही है कि अगर पाकिस्तान सहयोग करता है तो उसे विशेष राहत दी जा सकती है. दूसरी ओर, चीन पाकिस्तान से अपने नागरिकों और CPEC परियोजनाओं की सुरक्षा की मांग कर रहा है और अगर पाकिस्तान अमेरिकी एजेंडे के साथ खुलकर सहयोग करता है तो वह अपनी प्रतिबद्धताओं पर पुनर्विचार कर सकता है.

पाकिस्तान की चुनौती

पाकिस्तान के लिए अब एक असंभव विकल्प है. अगर वह अमेरिका की ओर झुकता है, तो चीन उसके साथ अपने रिश्ते कमजोर कर सकता है. वहीं अगर वह चीन की ओर झुकता है, तो अमेरिका उस पर टैरिफ बढ़ा सकता है और खुफिया सहयोग कम कर सकता है. लेकिन अगर वह निर्णय नहीं लेता है, तो दोनों महाशक्तियां उससे किनारा कर सकती हैं.

‘आगे कुआं पीछे खाई’

पाकिस्तान अब एक ऐसे दोराहे (Pakistan between US and China) पर आ खड़ा हुआ है, जहां उसे एक मुश्किल फैसला लेना होगा. दशकों तक दोनों हाथों में लड्डू रखने वाला पाकिस्तान अब एक ऐसी स्थिति में आ गया है, जहां उसके सामने आगे कुआं, पीछे खाई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह से इस मुश्किल से बाहर निकलता है, या फिर अपनी ही गलत चालों के जाल में फंसकर डूब जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago