Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भूत वाले गांव का सच! पुलिस कर रही थी शव उठाने की तैयारी, तभी लाश बोल पड़ी, ‘साहब, मैं जिंदा हूं’

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 6 घंटे से कीचड़ में शव पड़ा था. जब उसे उठाने के लिए पुलिस पहुंची वह उठ खड़ा हुआ. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

Sagar Madhya Pradesh Viral News

AI की मदद से बनाई गई फोटो

Madhya Pradesh News: शराब का नशा कुछ लोगों को अमरता का एहसास कराता है, ठीक वैसा ही एक नजारा मध्य प्रदेश में देखने को मिला. जहां एक शराबी 6 घंटे तक कीचड़ में बेसुध पड़ा रहा और लोगों ने उसे मरा हुआ मान लिया. पुलिस जब उसके शव को उठाने की तैयारी कर रही थी, तभी वह अचानक उठ खड़ा हुआ और कह उठा, “साहब, मैं जिंदा हूं. इस घटना के बाद देश भर में इसकी चर्चा हो रही है. वहीं कई लोग तो यह भी कह रहे हैं नशा हो या जहर, जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय.

मामला मध्य प्रदेश के सागर (Sagar Madhya Pradesh) जिले के खुरई गांव का है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया था कि एक व्यक्ति कीचड़ में मरा हुआ पड़ा है. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने की तैयारी करने लगी. जैसे ही पुलिस शव को उठाने के लिए पहुंची वह उठ पड़ा और खुद को जिंदा बताने लगा.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि व्यक्ति कई घंटों से हिला तक नहीं था, जिसके बाद पुलिस (Madhya Pradesh Police) को सूचित किया गया. पुलिस अधिकारी हुकुम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जब पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की, तो अचानक से व्यक्ति का शरीर हिलने लगा और वह उठ खड़ा हुआ.

बहुत ज्यादा नशे में था व्यक्ति

पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह बहुत ज्यादा नशे में था और बाथरूम करने के लिए रोड के किनारे रुक गया था. नशे की वजह से उसने अपना बैलेंस खो दिया और रोड के किनारे मौजूद कीचड़ में गिर गया. वह इतना नशे में था कि घंटों तक बिना हिले-डुले पड़ा रहा.

ये भी पढ़ें: नेपाल में होगा तख्तापलट! राष्ट्रपति आवास पर कब्जा, विदेश भागने की फिराक में पीएम ओली

इस घटना को देखकर लोग हैरान रह गए. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि व्यक्ति को उठा हुआ देखकर लगा जैसे कोई भूत खड़ा हो गया. पुलिस ने जांच के बाद उसे घर वापस भेज दिया और यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

खतरनाक होता है नशा

इस घटना ने पूरे इलाके में एक चर्चा छेड़ दी है. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि वह शख्स सिर्फ नशे में धुत था और उसे इतना नशा था कि वह टस से मस नहीं हो पाया. यह घटना यह बताती है कि कभी-कभी जो जैसा दिखता है, वह वैसा नहीं होता. इस मामले ने एक ओर जहां अंधविश्वास पर चोट की है, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी दिया है कि शराब का नशा कितना खतरनाक हो सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital