Categories: दुनिया

Pakistan: मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान जैनब पति के साथ फिर गिरफ्तार, मां और पूर्व मंत्री ने कहा- ‘सरकार का फासीवाद जोरों पर’

पाकिस्तानी मानवाधिकार वकील ईमान जैनब मजारी-हाजिर(Advocate Imaan Zainab Mazari Hazir) को उनके पति हादी अली के साथ सोमवार को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने उन पर पिछले हफ्ते इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दौरे के दौरान ‘सुरक्षा जोखिम पैदा करने’ का आरोप लगाया.

स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया कि ईमान और उनके पति ने 25 अक्टूबर को पाकिस्तान की राजधानी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की थी. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Pak-Eng Test Match) के आवागमन के दौरान प्रोटोकॉल लागू किए गए थे. क्रिकेट टीमों की मूवमेंट की वजह से श्रीनगर राजमार्ग, मुर्री रोड और नैथ एवेन्यू सहित कई जगहों पर यातायात रोक दिया गया या रूट में बदलाव कर दिए गए. इस्लामाबाद जीरो प्वाइंट इंटरचेंज पर हुई घटना के बाद पुलिस ने दंपत्ति पर सरकारी मामलों में हस्तक्षेप करने और स्टेट गेस्ट के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) को तोड़कर उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया.

पुलिस ने खुद ईमान के रास्ते में बैरियर लगाया

ईमान की मां और पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने एक्स पर लिखा, “ईमान मजारी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. राज्य का फासीवाद पूरे जोरों पर है.” उन्होंने इस्लामाबाद पुलिस (Islamabad Police) की कार्रवाई को ‘शर्मनाक व कायरतापूर्ण’ बताया. शिरीन मजारी (Ex Minister Shireen Mazari) ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर ईमान के रास्ते में स्टील रोड बैरियर लगाया था. वहीं समर्थकों का कहना है कि ईमान को देश में मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने की सजा दी गई.

कौन है ईमान जैनब

वकील ईमान जैनब मजारी-हाजिर पाकिस्तान में मानवाधिकारों के लिए काम करती हैं. ईमान पाकिस्तान में मुख्य रूप से धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों (Pakistan Religious Minority) के मानवाधिकारों लिए लड़ती हैं. इसके साथ ही राज्य हिंसा का शिकार हुए लोगों को इंसाफ के लिए भी लड़ती हैं. अगस्त 2023 में एक कार्यक्रम में ईमान ने पाकिस्तान सेना को आतंकवादी कह दिया था जिसके तुरंत बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था. ईमान की मां शिरीन मजारी इमरान खान सरकार (PTI Imran Khan) में मानवाधिकार मंत्री थीं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago