देश

बिहार के बेतिया में देवर ने भाभी की तलवार से काटकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की तलवार से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद तलवार फेंक कर खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पूर्वी तुरहापट्टी गांव निवासी मुनीर अहमद ने पड़ोस में रहने वाली अपनी चचेरी भाभी और आलमगीर अंसारी की पत्नी सल्होदा खातून (45) की तलवार से काटकर हत्या कर दी.

इसके बाद उसने कुमारबाग थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद इसकी सूचना सिरसिया थाना को दी गई. सिरसिया थाना के प्रभारी मदन मांझी ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है.

बच्चों के विवाद से बढ़ा मामला

उन्होंने बताया कि देवर और भाभी दोनों पड़ोसी हैं. छह माह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर दोनों परिवार में मारपीट हुई थी. इसके बाद दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था. सोमवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मुनीर ने घर के दरवाजे पर बैठी अपनी भाभी पर तलवार से वार कर दिया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

थाने में किया आत्मसमर्पण

बताया जाता है कि आरोपी को ग्रामीणों ने जब पकड़ने की कोशिश की तो वह भागकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago