दुनिया

मेलबर्न में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: गवर्नमेंट हाउस विक्टोरिया में मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, गूंजा भारत का राष्ट्रगान

पीएम मोदी का गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भव्य औपचारिक और राजकीय स्वागत किया गया. ऑस्ट्रेलिया के इस महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी को विशेष ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ (Guard of Honour) देकर सम्मानित किया गया.

पीएम अल्बनीज ने की अगवानी

प्रधानमंत्री मोदी इस सेरेमोनियल (औपचारिक) कार्यक्रम के लिए मेलबर्न स्थित ‘गवर्नमेंट हाउस विक्टोरिया’ (Government House Victoria) पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया. सेरेमोनियल स्वागत के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियां प्रधानमंत्री के सम्मान में एक कतार में मुस्तैद खड़ी रहीं और इस ऐतिहासिक पल के बीच वहां पूरे गौरव के साथ भारत का राष्ट्रगान गूंज उठा.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात

अपने इस व्यस्त दौरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी एक विशेष मुलाकात की. इस मुलाकात की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा: “ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्कॉट मॉरिसन से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है. भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती पर हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई.”

व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम’ (India-Australia CEO Forum) के आयोजन स्थल पर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की थी, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा की और एक तस्वीर भी खिंचवाई. इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों देशों के शीर्ष बिजनेस लीडर्स (व्यावसायिक दिग्गजों) को संबोधित किया.

गौरतलब है कि यह सीईओ फोरम साल 2012 से ही सक्रिय है, जिसे साल 2023 में पीएम मोदी और अल्बनीज ने फिर से लॉन्च किया था. यह फोरम हर साल बैठक करता है और दोनों देशों के लिए आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के तरीकों पर सरकारों के प्रमुखों को व्यावहारिक सलाह देता है. पूरे साल यह फोरम दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने वाले कई आयोजनों में हिस्सा लेता है. इस मंच से दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश और ऑस्ट्रेलिया-भारत सहयोग को धरातल पर लागू करने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है.

तीसरे वार्षिक समिट की करेंगे सह-अध्यक्षता

प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ ‘तीसरे वार्षिक समिट’ की संयुक्त रूप से सह-अध्यक्षता भी करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच की ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) को और अधिक गहरा करने के लिए अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद किया जाएगा. द्विपक्षीय वार्ताओं के अलावा, पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे.

प्रवासी भारतीयों ने किया अद्भुत स्वागत

इंडोनेशिया की सफल यात्रा संपन्न कर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवासी भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) ने ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया. मेलबर्न के बेहद ठंडे मौसम के बावजूद स्थानीय समयानुसार बुधवार देर शाम होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए जुटे हुए थे.

ये भी पढ़ें: दुश्मन सावधान! सेना के तरकश में जुड़ा नया तीर: स्वदेशी गाइडेड पिनाका ने चांदीपुर में सटीकता से भेदा अपना लक्ष्य

वहां मौजूद जनसमूह द्वारा लगाए जा रहे ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के गगनभेदी नारों के बीच पीएम मोदी ने आगे बढ़कर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं. प्रधानमंत्री ने इस गर्मजोशी भरे व्यवहार की दिल से सराहना करते हुए इसे ‘कभी न भूलने वाला अनुभव’ बताया.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

49 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago