Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India-Australia Relations

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जबरदस्त सम्मान है. रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से लेकर व्यापार वार्ता तक, पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की बदौलत भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत स्थिति में है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, समुद्री सुरक्षा और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले किए. दोनों देशों का लक्ष्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने के साथ रक्षा आत्मनिर्भरता और सुरक्षित सप्लाई चेन को मजबूत करना है.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेलबर्न में मुलाकात के बाद एक सेल्फी साझा कर दोनों देशों के व्यापारिक व शैक्षणिक संबंधों को बढ़ाने का संकल्प लिया. वहीं, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से भी मुलाकात की.

पीएम मोगी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट के दौरान भारत के NIIF में ऑस्ट्रेलियन सुपर द्वारा 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश का स्वागत किया है.

पीएम मोदी का मेलबर्न के गवर्नमेंट हाउस विक्टोरिया में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, सीईओ फोरम को संबोधित किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की.

पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लिया. मेलबर्न में कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकते हैं. यह यात्रा उनके व्यापक क्षेत्रीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसमें वे पहले इंडोनेशिया और फिर न्यूजीलैंड भी जाएंगे.

PM Modi Meeting Albanese: शुक्रवार को उन्होंने जी-20 सम्मेलन से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने पिछले 5 सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर संतोष जताया.