मॉरीशस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्टेट हाउस में मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति और प्रथम महिला बृंदा गोखूल को व्यक्तिगत रूप से ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड सौंपे, जो भारत और मॉरीशस के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति गोखूल के बीच बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों और मजबूत द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया.
प्रधानमंत्री मोदी, जो दूसरी बार मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, ने इस अवसर को लेकर अपना आभार व्यक्त किया. उन्होंने मॉरीशस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस महत्वपूर्ण मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, “मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम धरमबीर गोखूल जी से शानदार मुलाकात हुई. वे भारत और भारतीय संस्कृति से भली-भांति परिचित हैं. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने पर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.”
बैठक के बाद राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में स्टेट लंच का आयोजन किया, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा हुई.
मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में अपनी भागीदारी को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस की मित्रता समय के साथ और मजबूत हुई है. उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…