PM Modi in Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं. पीएम मोदी (PM Modi) और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन, धोशिमेना भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान भारत के पीएम मोदी जब माले में नवनिर्मित मालदीव रक्षा मंत्रालय के भवन का उद्घाटन करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वहां उपस्थित लोग पीएम मोदी के स्वागत में ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे थे.
इतना ही नहीं लोगों ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के भी नारे लगाए. जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां उपस्थित लोग किस तरह पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे और साथ ही पीएम मोदी की झलक पाते ही वहां का पूरा वातावरण ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारों से गूंजायमान हो गया.
वीडियो में देखा जा सकता है पीएम मोदी राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ रक्षा मंत्रालय भवन पहुंचते हैं, जहां मालदीव की जनता उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी, पीएम मोदी के पहुंचते हीं वहां मौजूद भीड़ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है.
जैसे ही पीएम मोदी अपनी गाड़ी से बाहर आते हैं, तो उन्हें देखकर लोग बेहद खुश हो जाते हैं. वहीं पीएम मोदी भी अपनी गाड़ी से जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हैं. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी का यह वीडियो वायरल हो रहा है.
इससे पहले मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई थी. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई.
प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इससे पहले एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, “भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है, मालदीव भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और महासागर विजन दोनों में एक अहम स्थान रखता है.
भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है. आपदा हो या माहामारी, भारत हमेशा फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनकर साथ खड़ा रहा है. एसेंशियल कमोडिटी उपलब्ध कराने की बात हो या कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को संभालना, भारत ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है. हमारे लिए दोस्ती हमेशा पहले स्थान पर है.”
पीएम मोदी (PM Modi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे हैं. जहां माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद अपनी पूरी कैबिनेट के साथ उनका शानदार अंदाज में स्वागत किया.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…