Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दो दिवसीय मॉरीशस की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, आज (11 मार्च) से शुरू हो रही इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi Thailand Visit

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, आज (11 मार्च) से शुरू हो रही इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में क्षमता निर्माण से लेकर समुदाय- आधारित ढांचागत परियोजनाएं शामिल हैं.

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर मॉरीशस में सिविल सर्विसेज कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे. इस भवन का निर्माण करीब 4.75 मिलियन डॉलर की लागत से हुआ है. साल 2017 में इस प्रोजेक्ट के लिए एक MoU साइन किया गया था.

34 मंत्री करेंगे स्वागत

मॉरीशस के डिप्टी सीएम मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन ने बताया कि वे पीएम मोदी की इस यात्रा से गर्वित महसूस कर रहे हैं. पीएम मोदी की इस यात्रा को विशेष अवसर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत सभी 34 मंत्री करेंगे.

“मॉरीशस के लिए आदर्श है भारत”

नारसिंघन ने पीएम मोदी की साल 2015 की यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत मॉरीशस के लिए कई क्षेत्रों में एक आदर्श है. पीएम मोदी 10 साल से भी अधिक समय के बाद दोबारा मॉरीशस आ रहे हैं.

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने एक्स पर इस दौरे को लेकर कहा था कि “कल से मैं मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूँ, जहाँ मैं 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लूंगा.मैं अपने मित्र और प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं. मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर का एक प्रमुख साझेदार है. हम साझा मूल्यों और गहरे सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं. मेरी यात्रा हमारी दोस्ती की नींव को और मजबूत करेगी और भारत-मॉरीशस संबंधों में एक उज्जवल अध्याय जोड़ेगी.

यह भी पढ़ें- जब 1998 में मोदी पहुंचे थे मॉरीशस, भारत और ‘मिनी इंडिया’ के रिश्तों की गहराई का बना गवाह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital