दुनिया

इथियोपिया को पीएम मोदी से मिले 2 निमंत्रण, शेरों की धरती में भारत का सम्मान

PM Modi In Ethiopian: पीएम मोदी ने अपने इथियोपियाई समकक्ष, अबी अहमद अली को एआई इम्पैक्ट समिट और ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार एआई इम्पैक्ट समिट और ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत 2026 में करने वाला है. इसी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने इथियोपिया को न्यौता दिया है. प्रधानमंत्री के इथियोपिया दौरे के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए, विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव सुधाकर दलेला ने कहा कि भारत 1 जनवरी, 2026 से एक साल के लिए ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता करेगा.

संसद को किया संबोधित

पीएम मोदी ने जब इथियोपियाई संसद को संबोधित किया तो उनका स्वागत सांसदों ने ताली बजाते हुए गर्मजोशी से किया. इस दौरान, प्रधानमंत्री ने इथियोपियाई संसद के स्पीकर और देश के कई सीनियर नेताओं के साथ बातचीत भी की. संसद में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि-

आज आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. शेरों की धरती इथियोपिया में होना बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के दिल में, लोकतंत्र के इस मंदिर में, पुरानी समझ और मॉडर्न उम्मीदों के साथ आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं आपकी संसद, आपके लोगों और आपकी लोकतांत्रिक यात्रा के लिए गहरे सम्मान के साथ आपके पास आया हूं. भारत के 1.4 बिलियन लोगों की ओर से, मैं दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे की शुभकामनाएं लाया हूं.

सम्मान पर जताया आभार

इथियोपिया से मिले सर्वोच्च सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि मैं भारत के लोगों की ओर से हाथ जोड़कर, विनम्रता से यह सम्मान स्वीकार करता हूं.” उन्होंने कहा कि इथियोपिया इंसानी इतिहास की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है. यहां, इतिहास पहाड़ों, घाटियों और इथियोपिया के लोगों के दिलों में जिंदा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका रिश्तों को नई मजबूती

इथियोपिया की असली ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि आज, इथियोपिया इसलिए ऊंचा खड़ा है क्योंकि इसकी जड़ें गहरी हैं. इथियोपिया में खड़े होने का मतलब है वहां खड़ा होना, जहां अतीत का सम्मान किया जाता है, वर्तमान मकसद से भरा है, और भविष्य का खुले दिल से स्वागत किया जाता है. पुराने और नए का मेल, पुरानी समझ और आधुनिक सभ्यता के बीच संतुलन, यही इथियोपिया की असली ताकत है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

13 minutes ago

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

49 minutes ago