देश

नान पर सख्त सरकार! ‘खाने की थाली तक पहुंचा दिल्ली का प्रदूषण’, GRAP-4 के बाद लगा नया प्रतिबंध

Tandoor Ban In Delhi: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. कभी प्राइवेट दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का नियम लागू किया गया, तो कभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई. इन तमाम प्रयासों और ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू होने के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम होता नहीं दिख रहा है. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दिल्ली का प्रदूषण (Delhi Pollution) सीधे लोगों की खाने की थाली तक पहुंच गया है.

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने राजधानी के सभी होटल, रेस्तरां और खुले ढाबों में कोयला और लकड़ी से जलने वाले तंदूरों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. इसका सीधा असर तंदूरी रोटी, नान, चिकन टिक्का और सोया चाप जैसे लोकप्रिय व्यंजनों पर पड़ेगा. यानी अब दिल्लीवाले इन तंदूरी पकवानों का स्वाद नहीं ले पाएंगे.

नान पर लगा प्रतिबंध (Tandoor Ban)

राजधानी में ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू होने के बाद भी वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं दिखा. गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने यह बड़ा फैसला लिया है. कोयला और लकड़ी से जलने वाले तंदूरों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण को और बढ़ाता है, इसलिए इन पर रोक लगाई गई है. शहर के सभी होटल, रेस्तरां और खुले ढाबों में कोयला व लकड़ी से जलने वाले तंदूरों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे अब दिल्लीवालों के लिए तंदूरी रोटी, नान, चिकन टिक्का और सोया चाप पर प्रतिबंध होगा.

GRAP-4 के कड़े नियम (Delhi GRAP-4)

वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-4 के कड़े नियम भी लागू कर दिए गए हैं. इसके तहत जरूरी सेवाओं को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, CNG, LNG, इलेक्ट्रिक और BS-6 डीजल ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है, जबकि BS-4 और उससे नीचे श्रेणी के डीजल भारी मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे.


ये भी पढ़ें: खालिस्तान की धमकी! अहमदाबाद के 4 स्कूलों को उड़ाने की साजिश, ईमेल में अमित शाह- लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल


हाइब्रिड मोड में पढ़ाई

प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो रही हैं. हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कक्षा 9 तक और कक्षा 11 के छात्रों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में कराने का फैसला किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago