पीएम मोदी 25 फरवरी (बुधवार) से इजरायल के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर जाने वाले हैं. इस अहम यात्रा से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त गर्मजोशी देखने को मिली है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं पीएम मोदी ने भी इस रिश्ते को ‘अटूट मित्रता’ करार दिया है.
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि रविवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने अपने “प्रिय मित्र” प्रधानमंत्री मोदी की आगामी बुधवार को होने वाली ऐतिहासिक इजरायल यात्रा पर चर्चा की. नेतन्याहू ने भारत-इजरायल संबंधों की तारीफ करते हुए लिखा-
‘इजरायल और भारत का रिश्ता दो वैश्विक नेताओं के बीच एक मजबूत गठबंधन है. हम नवाचार (Innovation), सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण (Strategic vision) में भागीदार हैं. एआई (AI) से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. प्रधानमंत्री मोदी, यरूशलम में आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी.’
इजरायली प्रधानमंत्री के इस पोस्ट का पीएम मोदी ने बेहद आत्मीयता से जवाब दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “धन्यवाद, मेरे मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू! मैं भारत और इजरायल की दोस्ती और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता पर आपसे पूरी तरह सहमत हूं.”
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि भारत, इजरायल के साथ अपनी अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है. यह रिश्ता विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है. प्रधानमंत्री ने अपनी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान होने वाली अहम चर्चाओं को लेकर भी उत्सुकता जाहिर की.
ये भी पढ़ें: ‘जय मां काली…’, पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को पीएम मोदी का खास पत्र; जानिए क्या-क्या कहा?
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दो दिवसीय आधिकारिक दौरा कूटनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. इससे पहले साल 2017 में पीएम मोदी ने इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा की थी. वह इजरायल का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे. अब लगभग नौ साल बाद हो रही इस दूसरी यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, और तकनीक व नवाचार (Innovation) के क्षेत्र में संबंधों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है.
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…