Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather update: भारत में सर्दी विदा ले रही है और तापमान बढ़ रहा है. दिल्ली-NCR में पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather update: देश इस समय ठंड को विदाई दे रहा है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर में तो पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 11 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है उनमें मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल है. इन इलाकों में अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR का हाल

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा.

उत्तर प्रदेश में साफ आसमान

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है. कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि, कई जिलों में दिन के समय तेज धूप पड़ सकती है और तापमान में बढ़ोतरी होगी. लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, गोरखपुर और मेरठ समेत कई जिलों में गर्मी का असर दिखेगा.

राजस्थान में शुष्क मौसम

राजस्थान में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 23 और 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. अगले दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. जयपुर में न्यूनतम तापमान फिलहाल 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की बारिश

23 से 25 फरवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. दक्षिणी जिलों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-जेएनयू में आधी रात हिंसक झड़प, एबीवीपी और लेफ्ट छात्र आमने-सामने

पश्चिम बंगाल में बारिश का अनुमान

दक्षिण बंगाल के जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, 24 परगना और मेदिनीपुर जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, उप-हिमालयी जिलों जैसे दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital