दुनिया

पीएम मोदी से मिलने भगवे में आईं मिसेज नेतन्याहू, बॉन्डिंग देख लोग हुए गदगद

PM Modi Israel Visit: आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक दौरे पर इजरायल के तेल अवीव पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने किया. खास बात ये रही कि मिसेज नेतन्याहू पीएम मोदी से मिलने भगवा पहनकर पहुंची थीं. दोनों के बीच एयरपोर्ट पर खूब सारी बातें हुई. दोनों के बीच इस भगवा बॉन्डिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जब पीएम मोदी तेल अवीव के एयरपोर्ट पर पहुंचे तब सारा नेतन्याहू खुद खूबसूरत भगवा ड्रेस पहन रखीं थी. जो पीएम मोदी के स्टाइल से जबरदस्त मेल खा रही थी. एयरपोर्ट से आई इस तस्वीर ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

मैचिंग-मैचिंग ने खींच लिया ध्यान

पीएम मोदी जैसे ही एयरप्लेन से नीचे उतरे वहां उनका नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने जबरदस्त स्वागत किया. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया. तभी नेतन्याहू ने एक मजेदार चीज नोटिस की. उन्होंने इशारा करते हुए पीएम मोदी से कहा कि उनकी पत्नी ने जिस कलर की ड्रेस पहनी है. आपके पॉकेट स्क्वायर का भी कलर सेम टू सेम है. यह सुनकर पीएम मोदी हंसने लगे.

दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई इस छोटी सी चिट-चैट ने यह बता दिया कि यह दोस्ती सिर्फ दो देशों की नहीं बल्कि सामान्य से घर से उठकर देश का नेतृत्व करने वाले दो धुरंधरों की कहानी है.

इजरायली मीडिया गदगद

इजरायल में पीएम मोदी के दौरे को लेकर इजरायली मीडिया भी गदगद है. मध्य पूर्व के प्रमुख मीडिया घरानों में से एक जेरुसलेम ने इसे सच्ची दोस्ती बताया. समाचार पत्र ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की बॉन्डिंग देख कहा कि यह सच्ची दोस्ती का बंधन है.

ये भी पढ़ें- ईरान की दहलीज पर ‘अमेरिकी भूत’! दुनिया के सबसे घातक विमान के सामने पंगु हो जाएगा ईरानी डिफेंस सिस्टम

बता दें कि, पीएम मोदी से मिलने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंचे. जो यह बताता है कि उनकी और पीएम मोदी की जोड़ी कितनी जबरदस्त है.

सोशल मीडिया पर “भगवे का शोर”

सोशल मीडिया पर भी लोग इस तस्वीर को देख गदगद हैं. कोई इसे परफेक्ट मैच बता रहा, तो कोई भगवा पावर कह रहा.

दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर समझौते हो सकते हैं. जिसमें मिसाइल, कृषि, जल संसाधन सहित वैश्विक राजनीति भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

16 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

30 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

35 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

48 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago