दुनिया

PM Modi At Brics Summit 2025: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

PM Modi At Brics Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर इस समय ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में हैं. जहां उन्होंने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

“ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ अच्छी बातचीत हुई.”

गौरतलब है कि वियतनाम इसी साल जनवरी में ब्रिक्स का सदस्य बना है. भारत और वियतनाम के बीच परंपरागत रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं, जिन्हें एक आधिकारिक बयान में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में बताया गया है.

महात्मा गांधी ने भेजे थे वियतनाम को संदेश

महात्मा गांधी और वियतनाम के उस वक्त के राष्ट्रपति हो ची मिन्ह, जिन्होंने अपने-अपने देशों में आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया, ने एक-दूसरे को संदेश भेजे थे.

वियतनाम के हनोई स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार,

“भारत 1954 के जिनेवा समझौते के बाद बनी अंतरराष्ट्रीय निगरानी और नियंत्रण आयोग का सह-अध्यक्ष था. पहले भारत ने उस समय के उत्तरी वियतनाम (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ वियतनाम) और दक्षिणी वियतनाम के साथ कॉन्सुलेट स्तर के संबंध बनाए रखे. बाद में 7 जनवरी 1972 को भारत ने वियतनाम के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित कर लिए. ये रिश्ते समय के साथ धीरे-धीरे मजबूत होते गए.”

पीएम मोदी ने 2016 में की थी वियतनाम की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान 2016 में भारत-वियतनाम संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था. उल्लेखनीय है कि इससे पहले, संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में नामित किया गया था.

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने नमक क्षेत्र में सहकारी मॉडल को किया लागू : वलमजी हुंबल

शांति और संयुक्त दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहे दोनों देशों के रिश्ते

भारत और वियतनाम के रिश्ते शांति, समृद्धि और लोगों के लिए संयुक्त दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के उस समय के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने 21 दिसंबर 2020 को वर्चुअल समिट में अपनाया था.

दोनों देशों ने 2022 में मनाई थी राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ

प्रधानमंत्री मोदी और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग ने 15 अप्रैल 2022 को फोन पर बातचीत भी की थी. दोनों देशों ने 2022 में अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाई और दोनों देश आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की 2024 में भारत यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी की सितंबर 2024 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों को नई गति दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

6 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

6 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

7 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

20 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

21 minutes ago