दुनिया

नीदरलैंड के शाही परिवार से पीएम मोदी की मुलाकात, भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाओं को मिला बड़ा बल

पीएम मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, नवाचार और हरित साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.

शाही परिवार से मुलाकात और द्विपक्षीय पहल

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने द हेग स्थित पैलेस हाउस टेन बॉश में नीदरलैंड के राजा विलेम-एलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी और शाही दंपति ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने, खासकर लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 में नीदरलैंड के शाही दंपति की भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरे ने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा दी थी.

दोनों पक्षों ने शिक्षा, नवाचार, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, जल प्रबंधन और हरित साझेदारी के क्षेत्रों में चल रही द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के प्रति शाही परिवार की सद्भावना की सराहना करते हुए अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया. इस अवसर पर शाही परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी किया.

सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाओं को बल और टाटा-एएसएमएल समझौता

इस बीच, भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाओं को बड़ा बल मिला है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीच एक अहम समझौता हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के चिप निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करना है. यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री रॉब जेटन की मौजूदगी में हुआ. समझौता ज्ञापन के तहत एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर सुविधा की स्थापना और विस्तार में सहयोग करेगा.

ये भी पढ़ें: नीदरलैंड के साथ भारत की ‘रणनीतिक साझेदारी’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

पीएम मोदी का बयान और युवाओं के लिए अवसर

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि यह साझेदारी भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को नई मजबूती देगी और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को गहरा करेगी. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री रॉब जेटन और मैंने भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए टाटा और एएसएमएल के बीच हुए समझौते को देखा. एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सेमीकंडक्टर सुविधा की स्थापना और विस्तार में सहयोग करेगा.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति देश के युवाओं के लिए अपार अवसर पैदा कर रही है और भविष्य में नवाचार तथा रोजगार की मजबूत नींव तैयार कर रही है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

4 hours ago