Categories: दुनिया

पेरिस की धरती पर सनातन की गूंज! फ्रांस में पहला ‘मेड इन इंडिया’ हिंदू मंदिर, पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए प्रवासी भारतीय

फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) के ऐतिहासिक और सफल दौरों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह जैसे ही फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे, वहां (Modi with Indian Diaspora) का नजारा पूरी तरह ‘भारततय’ और गौरवशाली हो गया. पेरिस में ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का ऐसा अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया कि कूटनीतिक गलियारे भी दंग रह गए.

लेकिन इस पूरी यात्रा के बीच जो सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है, वह है फ्रांस की धरती पर बनने जा रहा पहला भव्य हिंदू मंदिर, जो पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ (Made in India) तकनीक और भारतीय पत्थरों से तैयार हो रहा है.

 

मोदी का स्वागत करने पहुंचे प्रवासी (Modi with Indian Diaspora)

पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचीं भारतीय मूल की नागरिक वैभवी पारिक ने समाचार एजेंसी से बेहद भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए. वैभवी ने गर्व से सीना चौड़ा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करके हम सभी प्रवासियों को बहुत गर्व का एहसास हुआ है.

लेकिन हमारे लिए इससे भी बड़ी और ऐतिहासिक गर्व की बात यह है कि पेरिस में फ्रांस का पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ है, जिसका भव्य उद्घाटन इसी साल सितंबर 2026 में होने जा रहा है.

भारत के पत्थरों से पेरिस में खड़ा हुआ मंदिर

एक अन्य प्रवासी भारतीय प्रतीक ने मंदिर की वास्तुकला और कूटनीतिक महत्व पर से पर्दा उठाते हुए बताया कि यह फ्रांस के इतिहास का पहला ऐसा हिंदू मंदिर होगा, जिसे गुरुजी मोहनस्वामी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है. प्रतीक ने बताया, इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि फ्रांस में खड़े हो रहे इस मंदिर का एक-एक कोना भारत के पवित्र पत्थरों से तराशा गया है.

मंदिर निर्माण के लिए विशेष रूप से भारत से ही नक्काशीदार पत्थर मंगाए गए हैं. उन्होंने खुलासा किया कि सितंबर 2026 में मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर पूरे 15 दिनों का एक विशाल महा-महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के भारतीयों को आमंत्रित किया गया है.

ये भी पढ़ें- भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत: G-7 समिट के बीच पीएम मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी की ऐतिहासिक मुलाकात

सोशल मीडिया पर क्या बोले पीएम मोदी?

इस भव्य स्वागत और सांस्कृतिक लहर से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पेरिस में भारतीय नागरिकों से मुलाकात की कुछ बेहद शानदार और दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ ही देर पहले पेरिस पहुंचा, जहां भारतीय समुदाय ने मेरा बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारत और फ्रांस को एक-दूसरे के और करीब लाने की उनकी इन सांस्कृतिक कोशिशों पर मुझे दिल से गर्व है. भारत-फ्रांस की यह मजबूत साझेदारी हमारी दुनिया की तरक्की और स्थिरता के लिए बहुत जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

35 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

55 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

1 hour ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago