देश

‘झांसी की रानी के शौर्य ने स्वाधीनता आंदोलन को दी नई दिशा’, बलिदान दिवस पर बोले अमित शाह

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बुलंद आवाज और नारी शक्ति की मिसाल, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस ऐतिहासिक मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर वीरांगना लक्ष्मीबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

समर्पण और स्वाभिमान की साक्षात प्रतिमूर्ति

गृह मंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें ‘मातृभूमि के प्रति सर्वस्व समर्पण और स्वाभिमान की साक्षात प्रतिमूर्ति’ बताया.

अमित शाह ने लिखा कि रानी साहब ने जिस असाधारण रणकौशल और बहादुरी से अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाई थी, उसने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ों को हिलाकर रख दिया था. 1857 की क्रांति में उनके नेतृत्व ने देश के स्वाधीनता आंदोलन को एक नई ऊर्जा और सही दिशा देने का काम किया, जो आज भी हर भारतीय के रगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है.

ग्वालियर के पास वीरगति को हुई

इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि रानी लक्ष्मीबाई ने जीते जी कभी हार नहीं मानी. ब्रिटिश साम्राज्यवाद की दमनकारी नीतियों के खिलाफ उन्होंने अपनी छोटी सी सेना के साथ लोहा लिया था. झांसी की रक्षा करते-करते आखिरकार 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा-की-सेराई में वह मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं.

रानी लक्ष्मीबाई की ये अमर वीरगाथा आने वाली कई पीढ़ियों को देशप्रेम, साहस और स्वाधीनता की सीख देती रहेगी. गौरतलब है कि भारत सरकार वीरांगना लक्ष्मीबाई की स्मृतियों और उनकी विरासत को सहेजने के लिए लगातार कई तरह के शैक्षणिक कार्यक्रमों, स्मारकों और विशेष पहलों के जरिए काम कर रही है, ताकि युवाओं को इतिहास के इस स्वर्णिम अध्याय से हमेशा जोड़े रखा जा सके.

ये भी पढ़ें: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर अमित शाह का नमन: बोले- ‘मुगल आक्रांताओं के खिलाफ उनकी बलिदान गाथा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी’

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

35 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

1 hour ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

2 hours ago