दुनिया

PM Modi In Brazil: पीएम मोदी BRICS Summit में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे, रियो डी जेनेरियो में हुआ भव्य स्वागत

BRICS Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज (6 जुलाई) सुबह ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रियो डी जेनेरियो पहुंचे, जहां उनका गैलेओ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने इस दौरान भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की. भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया.

PM Modi की ये चौथी यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर ब्राजील की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, उसके बाद राजकीय यात्रा पर जाएंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील की चौथी यात्रा है. प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं.

ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री ब्रासीलिया जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित आपसी हितों के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें- BRICS Summit 2025: PM मोदी की ब्राजील यात्रा ऐतिहासिक होगी, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago