दुनिया

कृषि विकास और मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी को मिला ‘एग्रीकोला मेडल’, इटली में हुआ सम्मान

पीएम मोदी को बुधवार को इटली के रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2026 का ‘एग्रीकोला मेडल’ प्रदान किया गया. यह एफएओ का सर्वोच्च सम्मान है. एफएओ के महानिदेशक ने ऐतिहासिक एफएओ प्लेनरी हॉल में प्रधानमंत्री मोदी को यह पदक प्रदान किया. संगठन के अनुसार, यह सम्मान खाद्य सुरक्षा, कृषि विकास और किसानों के कल्याण में उनके योगदान के लिए दिया गया.

प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए क्यू डोंग्यू ने कहा कि यह सम्मान कृषि उत्पादकता बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

किसान-केंद्रित योजनाओं की सराहना

उन्होंने भूख और गरीबी से लड़ने, सार्वभौमिक खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में एफएओ के प्रयासों के लिए भारत के सहयोग की भी सराहना की. एफएओ प्रमुख ने किसान-केंद्रित और तकनीक आधारित योजनाओं के जरिए भारत की कृषि व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने भारत की बड़ी खाद्य और कृषि योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से लगभग 80 करोड़ लोगों को खाद्य सहायता दी गई और 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई.

ये भी पढ़ें: 6 दिन, 5 देश और 140 घंटे का मैराथन दौरा: जानिए कैसे यूएई, नीदरलैंड्स, नॉर्वे और इटली से PM मोदी ने बदली भारत की किस्मत

मिलेट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ

क्यू डोंग्यू ने प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने एफएओ के साथ मिलकर ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ के जरिए पौष्टिक मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की पहल की तारीफ की. उन्होंने जी20 अध्यक्षता के दौरान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत के जोर को भी महत्वपूर्ण बताया. उनके अनुसार, इससे विकासशील देशों में डिजिटल तकनीक तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है. एफएओ प्रमुख ने कहा कि इन लगातार प्रयासों की वजह से भारत में लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में बड़ी मदद मिली है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मोदी से मेरी अच्छी बनती है…’ सैम पित्रोदा ने PM को बताया दयालु इंसान, बोले- मेरे गुजराती मित्र हैं

Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ…

3 minutes ago

‘सैम भाई’ से लेकर ‘मिहिर भाई’: सोशल मीडिया पर आम यूजर ने मांगी दिवाली बधाई, तो क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को 'सैम…

7 minutes ago

किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू

जम्मू के गोल गुजराल स्थित रंजीतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खेत में…

13 minutes ago

‘मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं…’ सैम पित्रोदा ने PM की तारीफ में पढ़े कसीदे, विचारधारा पर अब भी असहमति

Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु,…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के…

39 minutes ago