दुनिया

Royal Order of Polar Star: पीएम मोदी को स्वीडन में मिला सर्वोच्च सम्मान, अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स से नवाजे गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के आधिकारिक विदेशी दौरे के दौरान एक और बड़ी वैश्विक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. स्वीडन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से सम्मानित किया है. यह पुरस्कार किसी भी विदेशी सरकार के प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है. स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने खुद गोटेसबर्ग (गुटेनबर्ग) में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान पीएम मोदी को इस प्रतिष्ठित मेडल से नवाजा. यह सम्मान मिलने से न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि पूरे भारत का वैश्विक मंच पर गौरव बढ़ा है.

पीएम मोदी को अब तक मिले 31 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

स्वीडन से मिला यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 31वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के अलग-अलग देशों और वैश्विक संस्थाओं ने भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में बेहतरीन योगदान के लिए पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया है. स्वीडन की सरकार के अनुसार, यह अवॉर्ड साल 1748 में शुरू किया गया था. यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो स्वीडन के हितों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए असाधारण और व्यक्तिगत प्रयास करते हैं.

पीएम मोदी को दुनिया के प्रमुख सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

देश / सर्वोच्च सम्मान / सम्मान का वर्ष
स्वीडन रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) 2026
भूटान आर्डर ऑफ़ द ड्रुक ग्याल्पो 2021
अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट 2020
रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 2019
यूएई ऑर्डर ऑफ जायद 2019
मालदीव ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन 2019
बहरीन किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां 2019
फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन 2018
सऊदी अरब ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद 2016


स्वीडन में व्यापार-तकनीक पर चर्चा

सम्मान समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, अंतरिक्ष और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों (ग्रीन ट्रांजिशन) को लेकर व्यापक चर्चा की गई. दोनों नेताओं ने साल 2025 में भारत और स्वीडन के बीच हुए 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड द्विपक्षीय व्यापार की समीक्षा की और इसे आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ाने का संकल्प लिया.

ग्लोबल बिजनेस लीडर्स से मुलाकात

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की दिग्गज शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘मेर्स्क’ (Maersk) के चेयरमैन रॉबर्ट मेर्स्क उग्ला से भी विशेष मुलाकात की. इस बैठक के दौरान भारत के बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर (पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर) को और मजबूत करने तथा लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारत में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी स्वीडिश प्रधानमंत्री और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ ‘यूरोपीय राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ के कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने यूरोप के शीर्ष उद्योगपतियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago