दुनिया

PM Modi Saudi Arabia Visit: सऊदी अरब के जेद्दा में PM मोदी का भव्य स्वागत, क्राउन प्रिंस सलमान संग होगी बैठक

PM Modi lands in Jeddah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं. जेद्दा में उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है. वहां बड़ी सख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं, जिनका उत्साह देखने लायक है.

विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ पीएम मोदी भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

यह भी पढ़िए: सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, सामने आया दिल खुश कर देने वाला वीडियो

इससे पहले भी पीएम मोदी कई दफा सऊदी अरब की यात्रा कर चुके हैं, हालांकि इस बार की यात्रा और ज्यादा खास मानी जा रही है. सऊदी अरब इस्लाम की जन्मस्थली है, वहीं, भारत दुनिया में सर्वाधिक हिंदु आबादी वाला देश है.

यह भी पढ़िए: “अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में, हमारा रिश्ता स्थिरता के स्तंभ के रूप में मजबूत है”, सऊदी अरब की यात्रा पर PM Modi ने कही ये बातें

अरब न्यूज़ को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की भूमिका की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान भारतीयों को दिया गया सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, “भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां की मिट्टी से जुड़ जाते हैं. वे कानून का पालन करने वाले, समर्पित और पेशेवर होते हैं.”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीय उनकी सरकार के लिए “राष्ट्रीय राजदूत” हैं और 4C – केयर, कनेक्ट, सेलिब्रेट और कंट्रीब्यूट – इस जुड़ाव का मूल मंत्र है.

सुरक्षा और विकास के लिए ठोस पहलें

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले एक दशक में प्रवासी भारतीयों के हित में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बीमा योजनाएं, छात्रवृत्तियां, कौशल विकास कार्यक्रम और सुरक्षित प्रवास के लिए कानूनी ढांचा तैयार किया है. इन योजनाओं से सऊदी अरब में रहने वाले 2.7 मिलियन भारतीयों को लाभ मिला है.

उन्होंने कहा, “हमने सऊदी अरब में एक ऐसा तंत्र खड़ा किया है जिससे भारतीयों की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया जा सके. यह समुदाय भारत और सऊदी अरब के बीच एक ‘जीवित सेतु’ के रूप में कार्य करता है.”

तीसरी बार सऊदी अरब दौरे पर पीएम

यह प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है. इससे पहले वे 2016 और 2019 में रियाद की आधिकारिक यात्रा कर चुके हैं. इस बार की यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी के दौरे से पहले सऊदी का बड़ा एक्शन, 4,700 पाकिस्तानी भिखारी डिपोर्ट, उजागर हुई 42 अरब की ‘भिखारी इंडस्ट्री’!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

38 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

1 hour ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

1 hour ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

1 hour ago