लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोजगार पर खतरे को लेकर जताई चिंता, कही ये बड़ी बात

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से रोजगार जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त की है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अहम टिप्पणी की है. अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की. जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

अदालत ने एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए नीतिगत निर्णयों पर जानकारी प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय दे दिया है.

कोर्ट 14 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मेरी चिंता यह है कि एआई ड्राइवरों के रोजगार को खत्म न कर दे. यह रोजगार का एक बड़ा स्रोत हैं. एआई अपने आप में तेजी से बढ़ती हुई तकनीक है. एक मॉड्यूल कुछ महीनों में अप्रचलित हो जाता है.

सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार को बुनियादी ढांचा प्रदान करना चाहिए. अगर मुझे यहां से 400 किलोमीटर दूर पालमपुर जाना है, तो ऐसी जगहें होनी चाहिए जहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर हो.

याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट से अपने बेटे के बारे में एक हालिया घटना साझा की, जो कैलिफोर्निया में यात्रा कर रहा था और एआई संचालित उबर कार में सवार था, जिसमें कोई ड्राइवर नहीं था. सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि दुनिया के कुल 15 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में है.

भूषण ने कहा कि मैं यही चाहता हूं कि सरकार अपनी नीति लागू करें. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह केवल सरकार नहीं है, अन्य संस्थान भी हैं. बता दें कि सीपीआईएल की याचिका में व्यवहारिक (इलेक्ट्रिक वाहन) ईवी को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा नीतियों और पहलों, जैसे कि NEMMP 2020 और नीति आयोग के नीति ढांचे के अपर्याप्त कार्यान्वयन के बारे में सरकार की चिंताओं को उठाई गई है.

ये भी पढ़ें: पेगासस मामले में कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग, कोर्ट ने सुनवाई टाली

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

1 hour ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

2 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

3 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

3 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

4 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

4 hours ago