PoJK MI-17 Helicopter Crash: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से इस वक्त पाकिस्तानी फौज के लिए एक बेहद दर्दनाक और बड़ी मनहूस खबर सामने आ रही है. भारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसक जन-आक्रोश की आग में जल रहे PoJK में पाकिस्तानी सेना का एक MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है.
बता दें कि इस भीषण हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 21 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों (फौजियों) की मौके पर ही मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बिगड़ते हालातों को संभालने और प्रदर्शनकारियों को कुचलने के दबाव के बीच इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह हेलीकॉप्टर पूरी तरह फेल हो गया और सीधे जमीन पर आ गिरा.
अंतरराष्ट्रीय गलियारों में इस क्रैश (PoJK MI-17 Helicopter Crash) को पाकिस्तान के ‘पापों का तत्काल हिसाब’ माना जा रहा है. दरअसल, महज 24 घंटे पहले ही पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर बेहद बर्बर हवाई हमले किए थे, जिसमें निर्दोष बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाकर उनका बेरहमी से कत्लेआम किया गया था.
मासूमों के खून से हाथ रंगने वाली पाकिस्तानी फौज को अगले ही दिन PoJK में यह खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा है. भारत के अफगानिस्तान के साथ बेहद मजबूत और ऐतिहासिक संबंध हैं, और पाकिस्तान द्वारा अफगानी नागरिकों पर की गई इस क्रूरता के बाद इस क्रैश ने पाक सेना की रीढ़ तोड़ दी है.
ये भी पढ़ें: ‘डॉक्टर-नर्स छुट्टी पर, गार्ड चढ़ा रहा बोतल!’ सिंगरौली के सरकारी अस्पताल का गजब कारनामा, Video हुआ वायरल
यह हादसा (PoJK MI-17 Helicopter Crash) ऐसे समय में हुआ है जब पूरा PoJK पाकिस्तान के अवैध कब्जे, बदहाल गवर्नेंस, आर्थिक शोषण और मौलिक अधिकारों के हनन के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुआ है. पाकिस्तानी हुकूमत जनता के इस जायज गुस्से और पब्लिक डिसेंट को दबाने के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही है. इसी भारी ऑपरेशनल प्रेशर और जल्दबाजी के चक्कर में मुजफ्फराबाद के पास यह मिलिट्री हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया और 21 जवानों की जलकर मौत हो गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…