अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Trump) लगातार अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा एक बार फिर से उन्होंने किया. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में ट्रंप ने कहा कि “मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच के युद्ध को रुकवाया, मैंने कहा कि अगर 24 घंटे में युद्ध नहीं रुकता है, तो हम किसी भी तरह का व्यापारिक समझौता नहीं करेंगे.”
ट्रंप (President Trump) ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच के युद्ध को रुकवाया, इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि इस युद्ध में 7 फाइटर जेट मार गिराए गए. इससे पहले ट्रंप ने ही अपने एक बयान में कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान 5 फाइटर जेट गिरे थे.
उन्होंने कहा कि “युद्ध के दौरान मैंने भारत के शानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर लगातार ये तनाव चलता रहा, तो इसका असर व्यापार सौदों पर पड़ेगा.”
ट्रंप (President Trump) ने कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “मैं एक बहुत ही शानदार इंसान से बात कर रहा हूं, भारत के मोदी से. मैंने पूछा, आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है ? आप लोग परमाणु युद्ध करने वाले हैं. ऐसा हुआ तो आप इसी में फंस जाएंगे. आप इसे रोकिए, वरना हम आपके साथ कोई भी डील नहीं करने वाले हैं. इसके साथ ही इतने ऊंचे टैरिफ लगा देंगे कि आपका सिर चकरा चाएगा.इसके बाद पांच घंटे के भीतर युद्ध रुक गया.”
यह भी पढ़ें- Donald Trump के 50% टैरिफ से भारत को कितना नुकसान होगा, पहले किस बिजनेस पर आएगा संकट… सरकार ने सब बताया
ट्रंप ने इस दौरान इस दावे को एक बार फिर से दोहराया कि दोनों देशों के बीच चले युद्ध में सात या उससे अधिक लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था. उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि वे लड़ रहे थे, फिर मैंने देखा कि सात विमानों को मार गिराया गया. मैंने कहा, ‘यह अच्छा नहीं है.’ यह बहुत सारे जेट हैं. आप जानते हैं, 150 मिलियन अमरीकी डॉलर के विमान मार गिराए गए. उनमें से बहुत सारे. सात, शायद उससे भी अधिक. उन्होंने वास्तविक संख्या की रिपोर्ट भी नहीं की.” बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने यह संख्या पांच बताई थी और कहा था कि उन्होंने तनाव को रोकने के लिए व्यापार दबाव का इस्तेमाल किया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…