अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित वापसी हो गई है. जिसका जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. खासकर भारत में, जिसमें उनके पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा में लोग गरबा करते और पटाखे फोड़ते हुए दिखाई दिए. सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मैं राष्ट्रपति बनने के बाद ऑफिस पहुंचा तो मैंने एलन मस्क से कहा था कि सुनीता विलियम्स को वापस लाना है, जिन्हें बाइडेन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया है. अब वे लोग वापस आ गए हैं, उन्हें अब बेहतर होना होगा. जो मैंने वादा किया था, उसे पूरा किया. जब वह अच्छे हो जाएंगे तो वे ओवल ऑफिस में आएंगे.
ट्रंप के बयान से पहले व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, जो वादा किया, उसे निभाया. राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को सुरक्षित धरती पर लाने का वादा किया था. आज उनकी सुरक्षित वापसी हो गई है. एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का धन्यवाद.
यह भी पढ़ें- Sunita Williams Returns: धरती पर स्वागत है सुनीता विलियम्स: लैंडिंग के बाद दिखी सुनीता विलियम्स की पहली झलक
बता दें कि सुनीता विलियम्स जब ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकलीं, तब उनके चेहरे पर मुस्कान थी, उन्होंने कैप्सूल से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया. सुनीता विलियम्स को धरती पर लाने के लिए तय योजना के तहत आज सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के समंदर तट पर ड्रैगन कैप्सूल उतरा.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…