देश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, 8 को किया गया रेस्क्यू

मध्यप्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में मंगलवार को एक नाव पलट गई. नाव में सवार तीन महिलाएं और चार बच्चे डूब गए और 8 अन्यल लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल ल‍िया गया. हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.

होली मनाने के लिए जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, होली मनाने के लिए टापू पर महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को ले जा रही नाव खनियाधाना के रजवान गांव के पास माताटीला बांध में पलट गई. नाव में सवार सात लोग डूब गए, जिनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ अन्य तैरकर सुरक्षित निकल आए. एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़ ने इसकी पुष्टि की है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है. गोताखोरों की मदद ली जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है.

7 लोगों की डूबने से मौत

डूबने वालों की तलाश की जा रही है. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. डूबने वालों की पहचान शारदा (55) कुमकुम (15 साल) लीला (40) चाइना (14) कान्हा (7) राम देवी (35) शिवा(8) के तौर पर हुई है. शिवपुरी एसपी ने बताया है कि राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. लापता लोगों की खोज तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- ईडी की जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर कार्रवाई, बेंगलुरु में 8 जगहों पर छापेमारी

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “शिवपुरी जिले के अंतर्गत खनियाधाना थाना क्षेत्र में माताटीला बांध के बीच में बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में फाग होली के लिए जा रहे 15 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और एसडीआरफ के जवानों की मदद से आठ लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए गए है. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

18 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

22 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

37 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

48 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

48 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

59 minutes ago