Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय यात्रा को लेकर गुरुवार को भारत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में ही जीते और सांस लेते हैं. वे अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा समर्पित हैं.
इंडिया टुडे को दिये एक इंटरव्यू में पीएम मोदी के बारे में पूछे जाने पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी और हमारे बीच भरोसे और मित्रता का संबंध है. वो एक विश्वसनीय व्यक्ति हैं. इस वजह से मैं बहुत ईमानदारी से कहना चाहूंगा कि भारत बहुत भाग्यशाली है कि उनके पास पीएम मोदी जैसा नेता है. वो भारत में ही रहते हैं और सांस लेते हैं.
रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को एक ईमानदार व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करना उनके लिए बहुत खुशी की बात है.
बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है. जिसे लेकर पुतिन ने कहा कि वो भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग, रक्षा, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और मानवीय जुड़ाव से संबंधित क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनसे मिलने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं.
रूसी राष्ट्रपति पीएम मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं. जहां 8 दशक पुरानी भारत-रूस की दोस्ती को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. हाल के दिनों में वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से रूस की स्थिति को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन भारत और रूस की दोस्ती स्थिर रही.
ये भी पढ़ें- Putin India Visit: दिसंबर और पुतिन का कनेक्शन—आखिर क्यों चुनते हैं साल का आखिरी महीना, अब तक कितनी बार आए भारत?
पीएम मोदी की पिछली रूस यात्रा को याद करते हुए इंडिया टुडे से रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछली बार हम दोने के बीच बेहद दिलचस्प बातचीत हुई थी. वो यहां आए थे और हम मेरे आवास पर बैठे. हमने शाम की चाय पी और कई विषयों पर चर्चा की. हमारी बातचीत काफी दिलचस्प और इंसानों जैसी रही.
इससे पहले दोनों नेताओं ने तीन महीने पहले शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान चीन में मुलाकात की थी. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को अपने वाहन में बैठाया और साथ में निकले. जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. यह इसलिए और खास मोमेंट था, क्योंकि उस समय भारत और रूस भू-राजनीतिक और अमेरिका के टैरिफ की वजह से भारी दबाव में थे.
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…