Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Putin India Visit: दिसंबर और पुतिन का कनेक्शन—आखिर क्यों चुनते हैं साल का आखिरी महीना, अब तक कितनी बार आए भारत?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin India Visit) 10वीं बार भारत पहुंचे. हर बार उनकी भारत यात्रा दिसंबर में ही क्यों होती है, इसके पीछे क्या है कनेक्शन? जानें पुतिन और पीएम मोदी की 23वीं द्विपक्षीय बैठक से जुड़ी अहम बातें.

Putin in India Again — Why Always December.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर आज (4 दिसंबर) भारत पहुंचे हैं. 7 बजकर 15 मिनट के आसपास पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था. पीएम मोदी (PM Modi) ने स्वयं जाकर पुतिन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन के दौरे का एक खास पैटर्न देखने को मिला है, वह हमेशा साल के आखिरी महिने में भारत आते हैं. जानिए इसकी वजह क्या है.

क्यों है इतान खास दिसंबर पुतिन के लिए

पुतिन की भारत यात्रा का पैटर्न देखा जाए तो वे अक्सर दिसंबर में ही भारत आते हैं. साल 2002 में दिसंबर में भारत का दौरा किया, दिसंबर 2004, जनवरी 2007, मार्च 2010, दिसंबर 2012, दिसंबर 2014, अक्टूबर 2018 और दिसंबर 2021 में भारत का दौरा कर चुके हैं. कुछ खास मौकों को छोड़ दें तो हर बार पुतिन ने दिसंबर महिने को अपनी भारत यात्रा के लिए चुना है. इसकी वजह बेहद साफ है, भारत और रूस का वार्षिक शिखर सम्मेलन दिसंबर में ही आयोजित होता है. बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन इस बार 23वीं द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

10 बार भारत का दौरा कर चुके हैं पुतिन

पहली बार राष्ट्रपति पुतिन साल 2000 में भारत आए थे. उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, जिन्होंने उनका स्वागत किया था. कुल मिलाकर अब तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में 10 बार आ चुके हैं.

रूस के राष्ट्रपित व्वालदिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर भारत आए हुए हैं. इस दौरे को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. 4 से 5 दिसंबर के इस दौरे में पुतिन और PM मोदी की मुलाकात पर सबकी नजर होगी.


ये भी पढ़ें: पुतिन, शेख हसीना और नेतन्याहू के अलावा… इस नेता का तीन बार एयरपोर्ट पर स्वागत कर चुके हैं PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति से शुरू हुई थी परंपरा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital