दुनिया

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK Relations: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में उनके नेतृत्व की सराहना की. सुनक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में महत्वपूर्ण बताया.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने की तारीफ

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने उन्हें सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अच्छा लगा. सुनक ने उनके साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के अनुभव को सुखद बताते हुए उनकी प्रतिबद्धता, कार्यशैली और ऊर्जा की प्रशंसा की.

सुनक ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी और प्रगाढ़ होगी.

व्यापार, तकनीक और AI में सहयोग पर जोर

ऋषि सुनक ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को महत्वपूर्ण बताया. उनके मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच दोनों देशों का सहयोग काफी अहम है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनक की पोस्ट का जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.

भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं ऋषि सुनक

ऋषि सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. उनके परिवार की जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं. उन्होंने वर्ष 2022 से 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया. वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं.

भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर

इससे पहले जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से टेलीफोन पर बातचीत की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी. मोदी ने उन्हें पदभार संभालने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के बाद एक्स पर कहा था कि भारत और ब्रिटेन प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे. उन्होंने दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी जताई थी.

मोदी ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए कहा था कि दोनों देश इससे मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करेंगे. इससे दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण को बढ़ावा देने का लक्ष्य है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…

10 minutes ago

‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल…

15 minutes ago

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

1 hour ago

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

2 hours ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

2 hours ago