पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो).
Rocket Attack on Pakistan Police: गुरुवार यानी 22 अगस्त को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस टीम पर अपराधियों ने रॉकेट से हमला कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मौके पर ही 11 पुलिसकर्मी मारे गए. जबकि, कई घायल बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ कई पुसिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया. बता दें कि पुसिकर्मियों पर हमला तब हुआ जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो मोबाइल वैन कीचड़ से भरी सड़क पर फंस गईं. घटना को लेकर मुख्यमंत्री मरिमय नवाज शरीफ ने कहा है कि यह वास्तव में बहुत दुखद है लेकिन इसका बदला नहीं लिया जाएगा.
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, जब दोनों मोबाइल वैन कीचड़ में फंस गए तो इसी बीच कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया. अपराधी हमला करके भागने में कामयाब रहे. घटना के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई और घायलों को शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमले में कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है. ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने आईजी को मौके पर पहुंचकर बंधन बनाए गए पुलिकर्मियों को छुड़ाने के आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कच्चे इलाकों में अपराधियों का राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बताते चलें कि इससे पहले पाकिस्तान के अटक में स्कूली वैन पर फाइरिंग का मामला सामने आया था, जिसमें दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी और पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…
LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…
11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…
असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…
Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…
MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…